29.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के स्थापना दिवस पर तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल बड़ोखर के बोधीपुरवा बूथ संख्या-312 में आयोजित बूथ स्तरीय विशेष कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की मूल विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन की ताकत को निचले स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।

मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बूथ अध्यक्ष ने बूथ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे। अपने संबोधन में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा, “बूथ भाजपा की आत्मा है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक संगठन की नींव टिकाऊ नहीं होगी। कार्यकर्ता ही पार्टी का असली चेहरा होते हैं, और उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ तभी जनता तक पूरी तरह पहुंचेगा जब जमीनी कार्यकर्ता हर घर तक संपर्क बनाए रखे। उन्होंने पेयजल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल योजना, पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकारें केवल वादे नहीं करतीं, उन्हें ज़मीन पर उतारती भी हैं।

मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आगे कहा, “भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि एक संस्कार है। यह राष्ट्र सेवा का मंच है। हमें 2024 और 2027 के लिए अभी से जुट जाना है और हर बूथ को जीत का केंद्र बनाना है।” कार्यक्रम के अंत में बूथ प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी ने एक स्वर में भाजपा को पुनः विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पहलवानों का बढ़ाया उत्त्साह: कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ी है कुश्ती

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का दो दिवसीय ललितपुर दौरा नें किया “कमाल और धमाल”

City News Uttar Pradesh

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन

वाह भाई वाह : डीएम का किसानों के प्रति अनुराग , स्वयं खेतों में काटी फसल …

City News Uttar Pradesh

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़