29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी की "कड़ी नजर" : बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी की “कड़ी नजर”: बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “शांति व्यवस्था खरी खरी” बनी रहे इसके लिये “डीएम एवं एसपी नें दूरदर्शी नजर दौड़ाई” है। सतर्कता के मद्दे नजर जिले को सीसीटीवी कैमरों के कैद में कर दिया गया है। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान, होली और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शांति समिति की बैठक आयोजित की।

डीएम और एसपी की "कड़ी नजर" : बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। बैठक में डीएम जे. रीभा ने कहा कि सभी त्योहारों को परंपरागत तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई नई धार्मिक परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।

डीएम और एसपी की "कड़ी नजर" : बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलिस की साइबर टीम एक्टिव रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा। मैरिज गार्डन, डीजे और तेज आवाज में होने वाले आयोजनों पर निगरानी रहेगी।

डीएम और एसपी की "कड़ी नजर" : बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

बैठक में बताया गया कि सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करें और स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह “दादागीरी” बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या का आरोपी रामरूप गिरफ्तार: हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘ठिठुरतों’ पर ‘कंबलों’ की वर्षा: महर्षि की मूर्ति व ओपन जिम का ‘अनावरण’

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के ‘गांव’ में बना दिया ‘कोल्ड स्टोरेज’

City News Uttar Pradesh

एक साल बाद खुलेगी अब मुख्तार अंसारी की बैरक : पिछले 28 मार्च को हुई थी मौत

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री बोले- अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़