26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय : अपनों की ही लगी बुरी नजर ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिला पंचायत कॄषि महाविद्यालय को अपनों की ही नजर लग गई है। कॄषि शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके इस महाविद्यालय को बदनाम करनें का चक्रव्यूह रच दिया गया। इसी क्रम में कांग्रेस छात्र संगठन के नेतृत्व में महाविद्यालय के दो चार छात्र शामिल हो प्रशासन को ज्ञापन दिया। प्रबंध तंत्र पर मिथ्या आरोप लगाया की प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध धन उगाही की जा रही है ! न देनें पर फेल कराने की धमकी भी ! जिसकी जांच कराई जाय।


दरअसल जिला पंचायत द्वारा संचालित यह महाविद्यालय बुन्देलखंड विश्वविधालय से सम्बध्द है। यह स्थापना काल से ही अपनों की राजनीति का शिकार हो उतार-चढ़ाव के संघर्ष से जूझता , तपते सोने की तरह निखरता रहा। दुर्भाग्य यह की फिर भी इसकी चमक में बट्टा लगाने के कुत्सित प्रयास हो रहें हैं। समय-समय पर महाविद्यालय की संचालन व्यवस्था पर उंगली उठती रही, सवाल दगते-उछलते रहे, पर प्राचार्य राजेंद्र गुफ्ता का कठोर अनुशासन डिगा नहीं !


इधर निवृतमान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी के कार्यकाल में यह महाविद्यालय प्रगति के सोपान चढ़ता रहा। उनका कार्यकाल समाप्त होते ही “आस्तीन के सांप” बाहर आ गये और व्यवस्था को डसने की साजिशें शुरू कर दी गई।
एक बात और बता दूं की आरोप लगाने वाले शायद यह भूल गये की जिलापंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपनी प्रशासनिक कुशलता के लिये चर्चित जिलाधिकारी आनन्द सिंह शासन के निर्देश पर स्वयं जिला पंचायत के प्रशासक हैं और इस नाते वह कॄषि महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं। फिर भला कौन दुस्साहस धन उगाही की कर सकता है!


जिला पंचायत का यह कॄषि महाविद्यालय शासन से गैर वित्त पोषित है। इसके उज्जवल भविष्य के लिये राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर उच्च प्रयास की महती आवश्यकता है ताकि राज्य सरकार कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर इसे वित्त पोषित करे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

City News Uttar Pradesh

गजब की चालबाजी: हिस्ट्रीशीटर ने एमपी से बनवाया बंदूक का लाइसेंस, गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े: घर चलाना हो रहा मुश्किल

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

City News Uttar Pradesh

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

City News Uttar Pradesh

पत्नी और बेटे को हत्या में आजीवन कारावास: कोर्ट ने जुर्माना भी “ठोका”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़