29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद “चंदन की सुगंध से जिले को महकायें एवं शीतलता का अनुभव” करायेगें। इसके लिये तिंदवारी विधानसभा के “ग्राम अछरौड़ में ग्रीन पार्क विकसित” होगा। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए आठ हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। यूपीडा इस पर 65 लाख रुपये खर्च करेगा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें यह जानकारी विशेष मुलाकात में दी। उन्होंने बताया की “ग्रीन पार्क में चंदन से लेकर अशोक” तक के पौधे होंगे। पर्यटकों के बैठने व मनोरंजन के साधन भी होंगे। वन विभाग के सहयोग से यहां पौधे रोपित होंगे।

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड विकास में उड़ान भरने को तैयार है। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा को आपस में जोड़ता है। करीब 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में इस समय करीब पांच हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। भरतकूप से लेकर इटावा तक इसमें पांच टोल प्लाजा और चार रैंप प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें टाॅयलेट ब्लाक से लेकर पेट्रोल पंप, फूड प्लाजा आदि की व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की अब इसमें सोलर प्लांट से बिजली पैदा करने के साथ “ग्रीन पार्क विकसित करने की तैयारी” है। 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में चार ग्रीन पार्क बनाए जाने हैं। बांदा जनपद में “अछरौड़ गांव के पास आठ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत” की जा चुका है। इसमें ग्रीन पार्क विकसित किए जाएगा। आठ हेक्टेयर में चंदन, सागौन, इमली, अशोक सहित शोभाकार व छायाकार पौधे लगाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्री ग्रीन पार्क में रुककर मनोरंजन कर सकेंगे। इसके लिए यूपीडा ने वन विभाग को 65.19 लाख रुपये दिए हैं। यह राशि पौधे लगाने और उसकी देखरेख में खर्च होंगे। इसके अलावा पार्क में मनोरंजन के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

दानवीर की “दिल दरियावादी से झूमा कैप्टन का जन्म व विद्यालय का स्थापना दिवस”

City News Uttar Pradesh

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

“न बाबा न” सुननें से नाराज नाती ने गड़ासे कर दी हत्या : मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

एसडीएम की ‘डील’: 42 हजार दो और ट्रक लो, खुली पोल ‘मचा हड़कंप’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़