City News Uttar Pradesh
बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत
उत्तर प्रदेश

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में नगर पंचायत बबेरू और नगर पालिका परिषद अतर्रा व बांदा के वार्डों में उपचुनाव के नतीजों ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां भाजपा ने बबेरू नगर पंचायत सीट पर कब्जा कर सपा से यह सीट छीन ली, वहीं अतर्रा में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। बांदा के स्वराज कॉलोनी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया।

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

बबेरू नगर पंचायत के उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने 1482 वोटों के बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी की वसदेईया को हराकर यह सीट अपने नाम कर ली। विवेकानंद गुप्त को 4709 वोट मिले, जबकि वसदेईया को 3287 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के रामनरेश मिश्रा 2142 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह सीट पूर्व अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

नगर पालिका परिषद अतर्रा के वार्ड नंबर 4 सुदामापुरी की सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति देवी ने 342 वोट पाकर जीत दर्ज की। भाजपा के अमित कुमार 284 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के संजय कुमार 121 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

बांदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 स्वराज कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी अंशु वर्मा ने 1053 वोटों के साथ जीत दर्ज की। भाजपा की सुनीता सिंह 726 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि समाजवादी पार्टी की भावना सिंह को 507 मत मिले। बबेरू में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अतर्रा और बांदा में भी सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू को आया गुस्सा : कर डाली भीष्म प्रतिज्ञा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव बोले: भाजपा सरकार ‘तानाशाह’, लोकतंत्र को कराए ‘आजाद’

City News Uttar Pradesh Desk

लाभार्थी सम्मेलन: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील और सांसद नें बताई मोदी की खूबियां

City News Uttar Pradesh

हीरा खनन का मामला : बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम राज्यपाल के दर पर गूंजेगी …

City News Uttar Pradesh

यूपी में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन : योगी सरकार ने जारी किए आदेश …

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली राहत: हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़