City News Uttar Pradesh
ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट
उत्तर प्रदेश

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में सुस्ती देखने को मिल रही है”, जिससे राशन वितरण में आने वाले दिनों में “समस्याएं उत्पन्न” हो सकती हैं। जिले में 3 लाख 59 हजार राशन कार्ड धारकों से करीब 14 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। जून माह में सभी राशन कार्ड धारकों और उनके परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। यह भी कहा गया था कि यदि ई-केवाईसी जून माह के अंत तक पूरी नहीं हुई तो राशन वितरण पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अब तक प्रक्रिया में भारी देरी हो रही है।

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

ई-केवाईसी की प्रक्रिया में जबरदस्त सुस्ती आ रही है। विभाग द्वारा दी गई समयसीमा के बावजूद अब तक केवल 8 लाख 18 हजार 131 सदस्यों की ही ई-केवाईसी पूरी हो पाई है। बाकी 6 लाख सदस्य अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। यदि दिसंबर के अंत तक यह सत्यापन पूरा नहीं हुआ तो नए साल में राशन कार्ड धारकों को राशन मिलने में समस्या हो सकती है। जून माह में ही सत्यापन प्रक्रिया को तेज किया गया था और लगभग 2 लाख सदस्यों की ई-केवाईसी कराई गई थी। हालांकि, इसके बाद कई बार तिथियों को बढ़ाया गया, लेकिन प्रक्रिया में गति नहीं आई। शासन द्वारा तिथि बढ़ाने के बावजूद सत्यापन प्रक्रिया में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

राशन कार्ड धारकों को सुविधा दी गई है कि वे प्रदेश के किसी भी सरकारी राशन की दुकान से अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो राशन कार्ड धारक प्रदेश से बाहर हैं, वे जन-सुविधा केंद्र से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, और जो सदस्य अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि अब तक 8 लाख से अधिक सदस्यों की ई-केवाईसी हो चुकी है, लेकिन यदि दिसंबर माह के अंत तक सत्यापन पूरा नहीं हुआ तो नए वर्ष से राशन वितरण में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक ई-केवाईसी पूरी करने की कोशिश की जा रही है, ताकि राशन वितरण में कोई रुकावट न आए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल

City News Uttar Pradesh

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी की हदे हुई : दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट आई युवती को छह युवकों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : तीन बांधों की होगी मरम्मत, रुकेगा रिसाव

City News Uttar Pradesh

बांदा का प्राचीन काली देवी मंदिर : 1857 से भक्तों की आस्था का प्रतीक, मुराद होती है पूरी

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना काल में पुरुषों नें खूब अपनाया कंडोम, बना रिकार्ड !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़