
- विनोद मिश्रा
महोबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ता हाल चैकडैमों का मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत कायाकल्प होगा। 38 चैकडैमों की मरम्मत ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराने का स्टीमेट तैयार किया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल को संचयन करने के लिए जनपद के चारों ब्लॉकों कबरई, चरखारी, पनवाड़ी और जैतपुर ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्रों में लघु सिंचाई विभाग के 38 चैकडैमों की हालत जर्जर होने के कारण ग्रामीणों की ओर से मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है।

शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इन चैकडैमों की मरम्मत कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। जनपद में कुल 38 चैकडैमों की मरम्मत कराई जाएगी। इनमें जैतपुर ब्लॉक में सात, चरखारी में 12 , पनवाड़ी में 6 और कबरई ब्लॉक में 13 चैकडैमों की मरम्मत होगी। इसको लेकर विभाग के स्तर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई है।

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जर्जर चैकडैमों की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। ठेकेदार को तीन महीने के अंदर चैकडैमों की मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इस मरम्मत के काम पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
