City News Uttar Pradesh
किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल:पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम
उत्तर प्रदेश

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल: पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धान बिक्री में “किसानों के पेट पर आढतिया ठोकर मार ताता थैया” कर रहे हैं। किसानों को “पतले धान में मोटी रकम के बजाय पतली रकम” मिल रही है। किसानों नें अच्छे दाम के लिए बासमती, परसन, चिन्नावर धान लगाया। बड़े अरमानों से धान लेकर मंडी गये।

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल:पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

वहां “कीमत ठंडी सुन वह कंपकंपा” गये। आढ़ती तीन हजार रुपये क्विंटल से अधिक में इस बेशकीमती धान की कीमत नहीं दे रहे। जबकि “पिछले वर्ष पांच हजार रुपये कुंतल कीमत” मिली थी। दूसरी ओर सरकारी धान क्रय केंद्रों पर “मोटा धान 2300 रुपये क्विंटल”खरीदा जा रहा है। पर “पतले धान के लिये कीमत की दुश्वारियां” हैं।

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल:पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

चित्रकूटधाम मंडल में सर्वाधिक धान का उत्पादन बांदा व चित्रकूट जिले में होता है। मंडल के चारों जिलों में इस वर्ष 64, 252 हेक्टेयर में धान लगाया गया। पिछले वर्ष अच्छे दाम मिले तो इस वर्ष करीब 20 हजार हेक्टेयर में किसानों ने बासमती, परसन, चिन्नावर धान लगाया, लेकिन इस वर्ष ऊपर से मांग न होने से मंडियों में पतले धान की कीमतें काफी गिर गई हैं। “परसन, बासमती जैसे धान को आढ़ती तीन हजार रुपये क्विंटल से ज्यादा” में नहीं खरीद रहे हैं।

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल:पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

चिन्नावर आदि पतले धान के दाम तो एमएसपी से ज्यादा नहीं मिल रहे। ऐसे में “किसान खासा परेशान” है। शादी, बीमारी आदि के चलते वह “औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर” है। किसानों का कहना है कि सरकार को मोटे चावल की तरह पतले सुगंधित धान की भी अलग से एमएसपी तय कर उसकी खरीद करनी चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पोकलैंड मशीन से गिरकर चालक की मौत, सिर व गले पर मिले चोट के निशान …

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

City News Uttar Pradesh

सात देवियों का केक काट मनाया गया जन्मोत्सव, डीएम अनुराग की अनूठी पहल की बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की सराहना

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh

सांसद-विधायकों की आपसी लड़ाई ने बिगाड़ा भाजपा का सियासी खेल: यूपी में चुनाव की जगह लड़ रहे थे खुद की जंग

ब्रेकिंग न्यूज़