City News Uttar Pradesh
जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ/महाराष्ट्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजे बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंगलवार को महाराष्ट्र के अचलपुर में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने खड़गे पर करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने गांव बारावत्ती के जलाए जाने की सच्चाई से आंखें मूंद रहे हैं।

जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला

योगी ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे का गांव बारावत्ती हैदराबाद रियासत के अधीन जलाया गया था। उनकी मां, चाची और बहन को निजाम के रजाकारों ने जलाया था। खड़गे जी अपनी राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिम वोट बैंक को बनाए रखने के लिए इस सच को छिपा रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि खड़गे अपने परिवार के बलिदान को भूल गए हैं, क्योंकि वे तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं और मुस्लिम वोटों को अपनी प्राथमिकता मानते हैं।

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस सत्तालोलुपता में तब भी मौन रही जब मुस्लिम लीग हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा था। आज भी कांग्रेस वही गलत राजनीति कर रही है।” मुख्यमंत्री ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं योगी हूं, मेरे लिए देश पहले है, राजनीति बाद में।” उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी को अपनी नीतियों में बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि यह देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है।

सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- रामभक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर करेगा राज

मुख्यमंत्री ने अपनी जनसभा में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में भी प्रचार किया और उन्हें जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हम बंटे रहे, तो रामनवमी और गणपति शोभायात्राओं पर पथराव जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा, “हमारे समाज को एकजुट रहने की जरूरत है, ताकि हम ऐसी घटनाओं से बच सकें।” योगी आदित्यनाथ ने अंत में यह भी कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही देशद्रोहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है, और भाजपा का काम हमेशा देश की एकता को मजबूत करना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चिंगारी संगठन का चिंतन शिविर : क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

City News Uttar Pradesh

सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में

City News Uttar Pradesh

पुलिस दरवाजा खट खटाती रही और अंदर एमआर ने खुद को मार ली गोली, फेसबुक पर लिखा गुड बाय, सुसाइड नोट में लिखा एक लड़की और दो दोस्तों का नाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़