28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। इस संदर्भ में उन्होने राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर पर्यटन विकास की संभावनाओं से अवगत कराया है। उन्होने मंत्री को अवगत कराया की पुरातत्व विभाग ने बुंदेलखंड में 147 स्मारकों को चिन्हित किया है लेकिन विभाग सिर्फ 27 स्मारकों की देखरेख कर रहा है।

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

बांदा में कालिंजर दुर्ग में पुरातत्व विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। इसके बाद भी पिछले कई दशकोें में यहां से बड़ी संख्या में दुर्लभ मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। तमाम मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। आवारा पशुओं की चहलकदमी से गोबर और गंदगी देखकर यहां आने वाले पर्यटक मुंह बिचकाते हैं। विधायक दिवेदी नें सदर क्षेत्र के गिरवां विंध्यवासिनी मंदिर ,पहाडिया दाई ,बांबेस्वर मंदिर स्थल में पर्यटन विकास की मांग की। मुख्यालय में महाराज खेत सिंह की नई मूर्ति के लिये भी चर्चा की।

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

साथ ही बताया की महोबा के मलकपुरा में कीरत सागर, चित्रकूट में गणेश बाग मंदिर, झांसी में किला और रानी महल, ललितपुर मेें लक्ष्मी नारायण मंदिर इत्यादि ऐसे स्मारक हैं जहां पुरातत्व विभाग ने कर्मचारी रखे हुए है। इन ऐतिहासिक स्थलोें को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। ऐसा होने से जहां पर्यटकों के घूमने के स्थान बढ़ेंगे वहीं आमदनी भी बढ़ेगी। विधायक प्रकाश ने बताया कि उन्होंने पर्यटन मंत्री से भेंट कर कालिंजर दुर्ग को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और इसे विश्व पर्यटक स्थल की सूची में शामिल कराने का भी अनुरोध किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

डीएम अनुराग नें किया बाखबर : सावधानी हटी समझो दुर्घटना घटी

City News Uttar Pradesh

मोहब्बत की खौफनाक हैवानियत? मिलने के बहाने बुलाया, प्रेमी समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘हल्ला बोल’ एक्शन: शराब कारोबारियों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़