City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा बोर्ड के गठन को एक साल बीत चुका है। मगर भाजपा अब तक मनोनीत सभासद तय नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ, मनोनीत सभासद बनने के लिए सिफारिशों का दौर तेज हो गया है। कुछ लोग लखनऊ तक पैरवी कर रहे हैं। नगर पालिका बांदा में मनोनीत सभासद के 5 पद हैं। सत्ताधारी दल ही इन पदों पर नियुक्ति करता है। मगर अक्सर मनोनीत सभासदों की घोषणा देर से ही होती है।

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

पिछले बोर्ड के गठन के भी डेढ़ साल बाद मनोनीत सभासदों की घोषणा हो पाई थी। मौजूदा बोर्ड का गठन पिछले साल जून में हुआ था। उसके बाद एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है।  फिर भी मनोनीत सभासद के लिए भाजपा 5 नाम तय नहीं कर पाई है। लोकसभा चुनाव के बाद मनोनीत सभासद के नाम तय होने की सुगबुगाहट तेज हुई थी। अब फिर से मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। सूत्राें के मुताबिक अपने-अपने गुट के व्यक्ति को मनोनीत सभासद बनाने के लिए भाजपा नेताओं में खींचतान भी है। दूसरी तरफ, लखनऊ तक सिफारिशों का दौर जारी है।

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

मनोनीत सभासदों के अधिकार की बात कहें तो शहर के किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सदन में प्रस्ताव रख सकते हैं। हालांकि, इन्हें पालिका कार्यकारिणी में वोट देने का अधिकार नहीं है। विधान परिषद सदस्य चुनाव में भी ये वोट नहीं डाल सकते। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मनोनीत सभासद के लिए नाम फाइनल करते समय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी तरजीह मिलेगी। इसके अलावा जिन वार्डों में भाजपा के सभासद चुनाव हार गए हैं, वहां से पार्टी किसी व्यक्ति को मनोनीत सभासद बना सकती है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

पढ़ाई की सलाह बन गई काल : छात्रा नें रुसवाई कर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना : बोले विकास के नाम रहा भ्रष्टाचार !

City News Uttar Pradesh

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़