29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने अपने प्रभारियों की सोमवार को घोषणा कर दी। कांग्रेस ने सभी 10 सीटों जबकि सपा ने छह सीटों पर प्रभारी घोषित किए हैं। यूपी में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सभी दस सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

यूपी से कांग्रेस के छह सांसदों में राहुल गांधी को छोड़कर बाकी पांच सांसदों को किसी न किसी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। अमेठी से सांसद केएल शर्मा को कानपुर की सीसामऊ सीट का प्रभारी बनाया गया है। मीरापुर सीट पर सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रभारी बनाया गया है। सीतापुर के सांसद राकेश राठौर कुन्दरकी सीट पर प्रभारी बनाया गया है। बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया को गाजियाबाद सीट का प्रभारी बनाया गया है। फूलपुर सीट पर इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मंझवा सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह और कटेहरी सीट पर पूर्व सांसद नसीमुद्दीन सिद्दकी को पार्टी ने प्रभारी बनाया है।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

– सपा ने बनाए छह सीटों पर प्रभारी

सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं। मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में एनआरएलएम घोटाला: 88 लाख की लूट, आरोपी फरार, सिस्टम की ‘जुबान सील’ !

City News Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग : घर में दफ़नाई लाश मामले में आया नया मोड़, पिता और भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

खबर का असर : अब महाराणा प्रताप सिंह होगा नाम, दलजीत द्वारा छतरी की पेशकश

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक का मामला : डीजी जेल नें दिये जांच के आदेश !

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के ‘जल क्रांति प्रोजेक्ट’ से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चौड़ीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण: परखी गुणवत्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़