28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
इंतजार की इंतहा : मेडिकल कालेज नर्सों की कमी से बेहाल, स्वास्थ मंत्री कब देंगे ध्यान !
उत्तर प्रदेश

इंतजार की इंतहा : मेडिकल कालेज नर्सों की कमी से बेहाल, स्वास्थ मंत्री कब देंगे ध्यान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज, “स्वास्थ मंत्रालय की उपेक्षा” का शिकार है। “नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति हेतु” स्वीकृति के लिये यहां से “भेजा गया पत्र स्वास्थ मंत्रालय के ठंड़े बस्ते में चार महीने से पड़ा” है। इसके चलते “चिकित्सीय स्वास्थ व्यवस्था लड़खड़ाई” हुई है। इन स्थितियों में “मेडिकल कालेज प्रशासन परेशान हो चिंता में अपना माथा ठोक” रहा है। स्वास्थ मंत्री ध्यान नहीं दे रहे हैं !

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

आपको बता दूं की मेडिकल कालेज प्रबंधन ने 39 नर्सिंग स्टाफ की आउट सोर्सिंग से नियुक्ति के लिये लगभग तीन माह से अधिक समय हो गये पत्र भेजा था। आश्चर्य है की “स्वास्थ मंत्रालय द्वारा अभी तक अनुमोदित नहीं” किया गया। दूसरी और यहां कार्यरत नर्सों की संविदा पर नियुक्ति हो जानें पर भी और कमी आ गई है। इन हालातों में इतनी अधिक नर्सिंग स्टाफ में कमी से “चिकित्सीय व्यवस्था का चरमराना” स्वाभाविक है।

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

एक ओर “सीएम योगी हर विभाग से रिक्तियों की सूचियाँ मांग रहे” है। ताकि खाली पदों को भरा जायें, पर “स्वास्थ मंत्रालय लगता है की योगी जी के निर्देश को ठेंगा” दिखा रहा है। इस मेडिकल कालेज की जररूतों की “अनदेखी तो चीख -चीख कर यही दयनीय स्थिति बयां” कर रही है। कई महत्वपूर्ण विभागों में डाक्टरों की कमी है। स्वास्थ मंत्रालय को जानकारी होते हुये भी “नजरें फेरे रहना अति चिंता का विषय” है।

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

मेडिकल कालेज के “प्राचार्य सुनील कौशिक” का कहना है की 39 नर्सिंग स्टाफ की आउट सोर्सिंग से नियुक्ति के लिये हमने तीन माह पूर्व ही स्वास्थ विभाग में पत्र भेज रखा है, अनुमोदन का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मां ने डांटा तो बेटी ने उठाया खैफनाक कदम, तमंचे से खुद को गोली मार खत्म कर ली जीवन लीला

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन का गढ़ बनी मड़ौली खुर्द: बालू माफिया विवेक यादव का सत्ता, सिस्टम गठजोड़ हावी ?

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

City News Uttar Pradesh

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तहसील में कर दिया “कूल -कूल”

ब्रेकिंग न्यूज़