27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नई व्यवस्था के तहत किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए राजस्व और कृषि विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे। कृषि अधिकारी डाक्टर प्रमोद ने बताया कि यह एक बुनियादी रजिस्ट्री होगी। इसमें किसानों का पूरा विवरण दर्ज होगा।

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि
Farmer registry made mandatory for farmers: This is how you will get Samman Nidhi

किसान रजिस्ट्री किसानों का डिजिटल डाटा बेस होगा। इसमें किसान की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए खसरा-खतौनी में दर्ज अभिलेख का उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई किसान या उसका परिवार किसान रजिस्ट्री अभियान के तहत अपना नाम दर्ज नहीं कराता है तो उसे भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त समेत अन्य योजनाओं के लाभ नहीं मिलेगा। यही नहीं एक बार डाटा तैयार होने के बाद भविष्य में किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग से सत्यापन नहीं करवाना होगा।

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि
Farmer registry made mandatory for farmers: This is how you will get Samman Nidhi

किसानों को इसके माध्यम से योजनाओं का लाभ तो मिलेगा। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों से खेती से संबंधित सलाह भी ले सकेंगे। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से विभिन्न फसलों के संभावित उत्पादन एवं वास्तविक उत्पादन के आंकड़े भी आसानी से जुटाए जा सकेंगे। इसके अलावा कृषि उत्पादों का विपणन भी सुविधाजनक होगा। साथ ही किसानों के लिए कृषि ऋण, वित्त सहित अन्य सेवा को सुगमता से उपलब्ध कराना संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का ‘ढिलाई और लापरवाही’ पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को ‘जमकर फटकार’

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब

मनरेगा की दुखदाई कथा : भुगतान पर “कन्नी”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला पंचायत : भाजपा-बसपा में शतरंज, सदस्यों का रेट पहुंचा एक करोड़ ! …

विधायक प्रकाश बोले: होली ‘सामाजिक सौहार्द’ और भारतीय संस्कृति की ‘जीवंत पहचान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़