City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सा व्यवस्था “प्राचार्य सुनील कौशल” के चाहते हुये भी पटरी पर नहीं आ पा रही है। “वह स्वयं शासन से गुहार लगा रहे हैं की सुन लो मेरी पुकार ! नर्सों की आउट सोर्सिंग एवं स्थानीय स्तर पर संविदा से भर्ती के लिये अनुमोदन दो सरकार” ! क्योंकि नर्सिंग स्टाफ की बेतहाशा कमी से उपचार व्यवस्था पर भी काफी विपरीत असर पड़ रहा है।

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज
205 posts of staff nurses are vacant in the medical college, only 50 are working: How can there be proper treatment

हालांकि आउट सोर्सिंग के जरिए स्टाफ नर्सों की कुछ भर्ती की गई पर उनमें से भी कुछ संविदा पर नियुक्ति होने से उनके पद और रिक्त हो गये हैं। दिक्कतें सामने आ रही हैं। मरीज और तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य सुनील कौशल स्वीकार करते हैं की मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 205 पद सृजित हैं। वर्तमान समय में वहां कुल 50 ही स्टाफ नर्स उपलब्ध हैं

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

जबकि 205 स्टाफ नर्सों की और आवश्यकता है। स्टाफ नर्सों की कमी होने के कारण आने वाले मरीजों का उपचार करने और उनकी देखरेख करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही अन्य मेडिकल सेवाओं में भी स्टाफ नर्स का सहयोग जरूरी होता है। उन्होंने यह भी बताया कि नर्सो की भर्ती हेतु स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज
205 posts of staff nurses are vacant in the medical college, only 50 are working: How can there be proper treatment

इन स्थितियों में स्टाफ नर्सों की कमी को फौरी तौर पर पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग के जरिए 124 नर्सों को भर्ती कर नर्सों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया है। दूसरी ओर आउट सोर्सिंग एजेंसी का मानना है कि फौरी तौर पर ही प्राचार्य को पुनः आउट सोर्सिंग से भर्ती कर लेना चाहिये, यह उनके स्वतः विवेक पर निर्भर करता हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का एक माह , प्रशानिक पिच पर किया “कमाल और धमाल” …

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा में घोर आश्चर्य: गांव में मुर्दे भी करते हैं मनरेगा मजदूरी, लाखों का हो गया उन्हें भुगतान

City News Uttar Pradesh

सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भीड़ : मांगा ज्ञान – गुण का आशिर्वाद

चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून

City News Uttar Pradesh

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

ब्रेकिंग न्यूज़