24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जांच में मिली गड़बड़ी: सीडीओ के निर्देश पर वीडीओ हुआ निलंबित
उत्तर प्रदेश

जांच में मिली गड़बड़ी: सीडीओ के निर्देश पर वीडीओ हुआ निलंबित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने नरैनी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में तैनात वीडीओ को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मंडलायुक्त के निर्देश पर 29 फरवरी को सीडीओ ने ग्राम पंचायत में जांच व सत्यापन किया। सत्यापन में वीडीओ अनुपस्थित रहे और ग्राम पंचायत में भी गो संरक्षण से लेकर विकास कार्यों तक में लापरवाही मिली। वीडीओ को नरैनी ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कमासिन बीडीओ को जांच सौंपते हुए सप्ताह भर में आरोपपत्र मांगे हैं।

जांच में मिली गड़बड़ी: सीडीओ के निर्देश पर वीडीओ हुआ निलंबित
Irregularities found in investigation: VDO suspended on instructions of CDO

जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बुधवार को नरैनी ब्लाक की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद को निलंबन का नोटिस भेजा है। इसमें बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर 29 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने ग्राम पंचायत में सत्यापन और जांच की। सूचना के बावजूद वीडीओ मौके पर उपस्थित नहीं हुए। ग्राम पंचायत के मजरा बीरमपुर में नाली खड़ंजा का कार्य नहीं पाया गया। हैंडपंप मरम्मत व रिबोर योग्य मिले। जबकि सचिव ने इन्हें ठीक बताया था। पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को समय से मनरेगा योजना में मजदूरी अंश के मस्टर रोल जारी नहीं हुए। स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर ग्राम पंचायत में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है।

जांच में मिली गड़बड़ी: सीडीओ के निर्देश पर वीडीओ हुआ निलंबित
Irregularities found in investigation: VDO suspended on instructions of CDO

पंचम राज्य वित्त तथा पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के खर्च में भी गड़बड़ी मिली। पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण फीडिंग की गई है। कंपोजिट विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प का कार्य पेयजल आपूर्ति, लेवलिंग, हैंडपंप प्लेटफार्म व हैंडवास यूनिट निर्माण नहीं कराया गया। इन आरोपों में वीडीओ त्रिवेणी प्रसाद को निलंबित किया गया है। जांच होने तक वह नरैनी ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। डीडीओ ने मामले की जांच कमासिन बीडीओ को सौंपी है। साथ ही सप्ताह भर में आरोप पत्र तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

मनरेगा मजदूरों से नहीं, ट्रैक्टर से संपर्क मार्ग कराया गया समतल

City News Uttar Pradesh

हत्या या हादसा : शादी समारोह में आए युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

बांदा : डाक्टर का कुर्सी न छोड़ना मंत्री को गुजरा नागवार, गुस्से में एसीएमओ से कही यह बात …

Banda : छात्रा की खुदकुशी में नया मोड़ आया, गहन जांच से उठेगा पर्दा…

एसपी आवास के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लहुलुहान, पुलिस ने पकड़ की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़