– प्रधान ने मनरेगा मजदूरों को नहीं दिया काम,
– मुफलिसी जीवन बिता रहे मजदूर
- विनोद मिश्रा
बांदा। ग्राम प्रधान गांव के सम्पर्क मार्ग में दो ट्रैक्टर लगाकर दरेसी का काम करवा रहा है। यही मनरेगा मजदूर मुफलिसी में जीवन बिता रहे हैं। काम न मिलने के कारण महानगरों में पलायन करने करने को मजबूर है।

महुआ ब्लाक के खरौंच ग्राम प्रधान ने दो माह पहले बनाई गई मिट्टी की कच्ची सड़क के समतलीकरण (दरेसी) का काम दो ट्रैक्टर लगाकर करा डाला। मनरेगा के कार्याे में मशीनों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। गांव के मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, इसलिए गांव के तमाम मजदूर शहरों में काम करने गए हैं। इस कार्य के बाबत गांव के सचिव अनिरुद्ध सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान ने उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
पता चला है कि गांव से खेरापति स्थान के तिगैला तक मनरेगा योजना से 500 मीटर दूरी तक रास्ते में मिट्टी डालकर बनाया गया था। गांव के अरुण कुमार पटेल ने बताया कि लगभग साढ़े चार लाख रुपए से काम कराया गया था, बीते अगस्त माह में इसकी एमबी भी हो गई थी। सड़क की दरेसी नही कराई गई थी, इसलिए चलने लायक नहीं थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
