City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्‍तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर रहे अभिषेक सिंह ने पिछले साल अक्‍टूबर में इस्‍तीफा दे दिया था। करीब पांच महीने बाद केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेशसरकार ने उनके इस्‍तीफे को स्‍वीकार कर लिया है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान समय में बांदा जिले की डीएम हैं।

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !
Resignation of DM Durga Shakti’s husband IAS Abhishek Singh accepted

यूपी की राजनीतिक गलियारे में अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के चर्चाएं तैर रही हैं। कई फिल्‍मों और म्‍यूजिक वीडियो में काम कर चुके अभिषेक सिंह का करियर हमेशा विवादों में रहा। लंबी गैरहाजिरी के कारण वह फरवरी, 2023 से सस्‍पेंड चल रहे थे। अभिषेक अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजनेताओं और फिल्मी हस्तियों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। अभिषेक सिंह को वर्ष 2015 में तीन साल के लिए दिल्‍ली में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। 2018 में यह अवधि दो साल के लिए और बढ़ा दी गई, लेकिन उस दौरान वे मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद दिल्‍ली सरकार ने अभिषेक को वापस उनके मूल कैडर यूपी भेज दिया। लंबे समय तक उन्‍होंने यूपी में नौकरी जॉइन नहीं किया। नियुक्ति विभाग को उन्‍होंने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। बाद में 30 जून, 2022 को उन्‍होंने जॉइन किया।

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !
Resignation of DM Durga Shakti’s husband IAS Abhishek Singh accepted, talk of contesting Lok Sabha elections from Jaunpur!

पिछले कई महीनों से अभिषेक सिंह जौनपुर में राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय चल रहे हैं। फरवरी की शुरुआत में उन्होंने जौनपुरवासियों के लिए नि:शु्ल्क अयोध्या धाम की यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में रोजाना 5 बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम जाएंगी और उन्हें शाम को जौनपुर छोड़ेंगी। अभिषेक ने इसका वीडियो संदेश भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर डाला था। अभिषेक ने बसों का नाम जौनपुर निषाद रथ रखा। चर्चा है कि अभिषेक जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जौनपुर में निषाद निर्णायक भूमिका में हैं। इससे पहले भी अभिषेक जौनपुर में कई सिलेब्रिटीज को जौनपुर ला चुके हैं। अक्सर वह जौनपुर में जनता के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम भी आयोजित करते रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी में युवक की डूबनें से मौत: खदान में पोकलैंड मशीनों को ग्रामीणों नें लगा दी आग !

बांदा में लूटेरा ‘भाऊ’ गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, तमंचा-कारतूस व नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की अदा कराई रश्म, आंगनबाड़ी केन्द्र पर बांटी पोषण किट

City News Uttar Pradesh

News : राष्ट्रीय रामायण मेला, बिखेरेगा अपनी ओलौकिक छटा, योगी कर सकते हैं उदघाटन !

प्रतिनिधि अंकित बोले: राम के काम में ‘लापर वाही’ नहीं बर्दाश्त, निरीक्षण में कड़ा रुख

अमन प्रकरण : आठ गिरफ्तार, अब अनशन क्यों ? विपक्षी दलों की साजिश मामला रहे गर्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़