26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे
उत्तर प्रदेश

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्दी जहां जनमानस को सर्द कर कपकंपा रही है वहीं सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर ठंडे पड़ गये हैं। व्यापारियों का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। साथ ही सर्दियों में सब्जियों की कीमतों में गिरावट आने से दाल की मांग घट गई है। इस वजह से कीमतों में गिरावट आई है।

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे
In winter, everything from pulses, oil to spices became cold.

व्यापारी राजकुमार ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में अरहर दाल 20, मूंग छिलका 10, चना दाल 10, जीरा में 300, सौंफ में 100 रुपये किलो की कमी आई है। वहीं, सोया तेल 15 और सरसों तेल में पांच रुपये किलो की गिरावट दर्ज हुई है। आटा एक रुपये, मैदा दो रुपये और बेसन पांच रुपये किलो सस्ता हो गया है। सर्दी में लोग हरी सब्जियों का सेवन खूब करते हैं।

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे
In winter, everything from pulses, oil to spices became cold.

इसके चलते दाल की मांग कम होने से कीमत घट गई है। वहीं, किराना व्यापारी बिहारी का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। इस वजह से तेल की कीमतें घट गई हैं। आने वाले समय में मसालों की कीमतें और भी कम हो सकती हैं। सब्जी विक्रेता वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हरी सब्जियों की मांग खूब है। इनकी कीमतें भी घट गई हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र संभावित बाढ़ को लेकर गंभीर : क्षेत्र का लगातार कर रहे निरीक्षण

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !

City News Uttar Pradesh

Banda : बच्चों की शिक्षा में ध्यान दे अभिवावक व अध्यापक-देवेश कुमार मोनू

City News Uttar Pradesh

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

बांदा लोक सभा सीट: भाजपा के जीत की उम्मीदों को लग सकता है ग्रहण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़