City News Uttar Pradesh
मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश इन दिनों बालू खनन एवं परिवहन में यूपी प्रशासन के छक्के छुड़ा रहा है। इसमें यूपी के बांदा जिले के जयचंदों की भी सहभागिता है। इसमें कुछ प्रशासनिक एवं विभागीय जिम्मेदारों की भी शह है। गाहे -बगाहे ओवर लोड खनिज परिवहन की धर -पकड़ की मिली भगत रणनीति तो कभी औचक निरीक्षण को भी सहृदयता से अंजाम दिया जाता है। इसका नजारा भी यदा -कदा ट्रकों कें पकड़े जाने का सुर्खियों में बनता है।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
“UP is getting away with illegal sand transportation in Madhya Pradesh”: Mafia and Jaichand’s silver

वैसे फंडा यह है कि सोची -समझी दस्तूर के तहत खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलातें हैं। फिर इस खेल के पतंग में ढील दे दी जाती है। परिवहन में माईनिंग टैग का भी खुला उलंघन हो रहा है। उधर, “धरपकड़ अभियान की कथित इस नौटंकी” में ओवरलोड ट्रक रात में गांव की गलियों में छिप जातें हैं। टीम के जाने के बाद “सैकड़ों ट्रक बैरियर से बाइज्ज्त” निकाल दिये जाते हैं ! मध्य प्रदेश की खदानों से बालू लेकर नरैनी, गिरवां, मटौंध थाना क्षेत्र कें बसहरी रोड की तरफ से आने वाले ज्यादातर ट्रक ओवरलोड निकल रहे है।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
“UP is getting away with illegal sand transportation in Madhya Pradesh”: Mafia and Jaichand’s silver

वैसे आपको बता दें कि संयुक्त चेकिंग को लेकर ओवरलोड ट्रक व डंपर चालकों में तय शुदा रिहर्सल की तरह हलचल मच जाती है। रात के अंधेरे में गांव की गलियों और जंगल में पेड़ों की आड़ में ट्रक-डंपर छिप जातें हैं। मानों “भूसे के ढ़ेर में सुई छिप गई” हो। इसमें “लोकेशन बाजों” की “महत्व पूर्ण भूमिका” होती है। “दलाली की रकम की जेबों में हनक” हो जाती है। टीम अधिकारियों की पल-पल की खबर ट्रक चालकों और मालिकों तक पहुंचाते हैं। एवज में प्रति ट्रक “मोटे रुपये भेंट में” मिलते हैं। रास्ता किलियर के संकेत मिलते ही ट्रक-डंपर चालकों में “शहर से बाहर निकलने की होड़” रोजाना मची रहती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में ‘गोलियों’ की गूंज, दो फर्जी ‘आतंकी’ हुए ढेर

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश:सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

Banda : बेसहारा पशु आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार: प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

City News Uttar Pradesh

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़