City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर कार्यवाई को देखते हुये “प्राचार्य डा.एस के कौशल अब रेड एलर्ट के रोल” में हैं। उनकी “सतर्कता इस तरह है जैसे दूध की जली बिल्ली मठ्ठा फूंक – फूंक कर पीती” है। ताजा हालातों में प्राचार्य के निर्देश पर अब छत की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद किए जाएंगे। रास्ते में पड़ने वाले गेटों पर ताले पड़ेंगे। इसके अलावा वार्ड ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक व एनआईसीयू विभाग व घुमावदार कॉरीडोर 15 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम
Medical College Principal Kaushik Red Alert: Taking precautionary steps

आपको बता दें की मेडिकल कॉलेज में नौ नवंबर को अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव की प्रसूता पंचवटी (40) का शव सर्जरी ब्लॉक की बिल्डिंग में चल रहे एनआईसीयू वार्ड के पीछे नाली में औधे मुंह पड़ा पाया गया था। इस मामले की जांच में मेडिकल कॉलेज के 11 अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए थे। जिनके खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम
Medical College Principal Kaushik Red Alert: Taking precautionary steps

इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सर्जरी ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक की इमारत व इनके अंदर से होकर गुजरे घुमावदार कॉरीडोर को चिह्नित किया है। सर्जरी ब्लाॅक के एनआईसीयू वार्ड पर गेट व पीछे की ओर तीन कैमरे, वार्ड ब्लॉक के गेट से लेकर अंदर तक तीन कैमरे, घुमावदार कॉरीडोर पर नौ कैमरे लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। कुल 15 कैमरे और लगाए जाएंगे।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम
Medical College Principal Kaushik Red Alert: Taking precautionary steps

इसके अलावा प्राचार्य ने बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से एक शिफ्ट में 12 सुरक्षा गार्डों की जगह 30 गार्ड तैनाती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 36 गार्ड तैनात हैं। उन्होंने प्रस्ताव में 36 और गार्ड की जरूरत बताई है। इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने पार्टी जनों को दी नई ऊर्जा: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा कदम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की मंत्रियों से मुलाकात: बांदा के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

City News Uttar Pradesh

ओडिशा से लाया जा रहा 11 लाख का गांजा बरामद, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

गौशाला कर्मी की पंचायत भवन में मिली लाश : फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में दो सहकर्मी

City News Uttar Pradesh

Chitrakoot : चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र …

सपा का विधान सभा ‘सर्वे’ कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर ‘दांव’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़