City News Uttar Pradesh
बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं
उत्तर प्रदेश

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाओं का टोटा पड़ गया है। बची-खुची पांच फीसदी दवाएं भी अस्पतालों में नहीं हैं। एक पखवारा पूर्व निदेशालय से दवाओं की डिलेवरी आई थी जो जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के स्टोर में डंप है। मंडी समिति का 15 बेडों का चिकित्सालय है। इसके वार्ड को ही स्टोर रूम के रूप में प्रयोग किया जाता है।

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं
Ayurvedic hospital in bad condition, pharmacist in the role of doctor: medicines not available

यहां से जिला आयुर्वेद अधिकारी डिलेवरी नहीं भेजवा रहे। महज पत्रों का आदान -प्रदान हो रहा है। दवाओं के इस्तेमाल के लिए फिलहाल चिकित्सालयों में डिलेवरी मिलने का इंतजार है। यहां एक बात यह भी उल्लेखनीय है की मंडी परिसर में चल रहा आयुर्वेद चिकित्सालय वर्तमान में फार्मासिस्ट के हवाले है। डाक्टर नहीं है।

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं
Ayurvedic hospital in bad condition, pharmacist in the role of doctor: medicines not available

यहां पूर्व में तैनात रहें प्रभारी डाक्टर नीरज सोनी का स्थानांतरण तीन माह पूर्व हो गया था। तबसे प्रभारी का कार्य फार्मासिस्ट के हवाले है। फार्मासिस्ट क्या इलाज करेगा स्वतः ही समझा जा सकता है। अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त दवाएं नहीं मिल पा रहीं। पहले से ही यहां दवाओं का टोटा था, अब बिल्कुल दवाएं भी नहीं बचीं।

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं
Ayurvedic hospital in bad condition, pharmacist in the role of doctor: medicines not available

फार्मासिस्ट नें बताया कि दवाएं खत्म होने के संबंध में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। वह जब लिखित हुक्म देंगे तो स्टोर की दवाओं का इस्तेमाल होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी निरेन्द्र सिंह का कहना है की वहां फिलहाल अल्ट्रानेट एक चिकित्सक सप्ताह में बैठते हैं बाकी दिनों में फार्मासिस्ट दवायें देते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

सउदी अरब में नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 60 हजार रुपये: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

बांदा में गौरव महोत्सव बुंदेलखंड को करेगा गौरान्वित: टेंट सिटी व सड़कें हो रहीं दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में फिसल कर गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, बेटे का शव देख चीख पड़ी मां

प्रकाश द्विवेदी ‘मोदी मंत्र’ के सबसे बड़े पुजारी : पौंडरा में हवन की अगुवाई कर दिखाया सियासी जोश

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़