- विनोद मिश्रा
बांदा। रोडवेज “बस डिपो नें यात्रियों के पन्ना जाने की तमन्ना लाक” कर दी हैं। इस रूट पर चलने वाली पांच बसों में से तीन तो बंद कर दी गई हैं। दो बसें जो चल रहीं हैं वह मात्र अजयगढ़ तक ही सेवा देती हैं। यह स्थिति कई माह से है। इसका कारण परिवहन विभाग नें घाटा बताया है।

आपको बता दूँ की हीरों की नगरी पन्ना बांदा के नरैनी कस्बे से सटे सीमावर्ती मध्य प्रदेश पड़ता है।यहां जाने वाली अंतरराज्यीय बसें बंद हो जाने से यात्रियों को बेहद असुविधा हो रही है।पन्ना जिला पर्यटन व हीरा खदान के लिए मशहूर है। पन्ना जाने के मार्ग में अजयगढ़ का किला है। जिसे राजाओं का गढ़ माना जाता है।
पन्ना के लिए रोज़ाना बांदा जिले व आस-पास के पड़ोसी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बांदा बस डिपो से इस रुट पर पांच बसें चला करती थीं जिसमें से अब तीन बसें बंद कर दी गई हैं। इसका फायदा अब प्राइवेट व अन्य वाहनों द्वारा उठाया जा रहा है।परिणाम यह है कि अब लोगों को रोडवेज़ बसों से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा है।

परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंध लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कुछ रूट निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं। बांदा से पन्ना रूट पर पर्याप्त यात्री न मिलने से 15 से 20 फीसदी घाटा हो रहा है। इस घाटे की वजह भी डग्गामार वाहन हैं, क्योंकि उस रोड पर बहुत ज़्यादा प्राइवेट बसें चलती हैं। पर्याप्त खर्च न निकल पाने की वजह से उस रूट की तीन बसें बंद की गई हैं व दो बसें अभी भी चल रही हैं। लेकिन चल रहीं बसें भी सिर्फ अजयगढ़ तक ही जाती हैं। पन्ना के लिए कोई बस नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
