City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला बाल कल्याण समिति की बैठक जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रोबेसन अधिकारी को समय-समय पर बाल कल्याण समिति कार्यालय का निरीक्षण करने एवं कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित
Instructions of DM Durga Shakti: Child welfare committee should be operated better

उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय भवन में संचालित बाल कल्याण समिति कार्यालय भवन की मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में समिति की अध्यक्ष को निर्देशित किया कि जिला पंचायत से मरम्मत कराये जाने हेतु अपर मुख्य अधिकारी पंचायत से समन्वय कर भवन की मरम्मत करायें।

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित
Instructions of DM Durga Shakti: Child welfare committee should be operated better

उन्होंने उप निदेशक महिला एवं बाल कल्याण को निर्देश दिये कि बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से संचालित किये जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें। उन्होंने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि जिन बालक-बालिकाओं को जनपद से अन्य बाल एवं बालिका संरक्षण ग्रहों में भेजा जाता है, उनके संरक्षण के सम्बन्ध में सम्बन्धित संप्रेक्षण ग्रहों में जाकर नियमित रूप से रोस्टर बनाकर निरीक्षण भी करें।

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित
Instructions of DM Durga Shakti: Child welfare committee should be operated better

उन्होंने सभी अभिलेखों का रख-रखाव एवं आवश्यक व्यवस्थायें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश समिति एवं सम्बन्धित कर्मियों को दिये। उन्होंने बाल संरक्षण ग्र्रह में भेजे जाने वाले बच्चों कोे शिक्षा की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, उप निदेशक महिला एवं बाल कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेसन अधिकारी मीनू सिंह सहित बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं समिति के अन्य सदस्य गण रमा गुप्ता, विजय तिवारी आदि मौजूदरहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हरी सब्जियों की कदर हुई महंगी: किचन का बजट गड़बड़ हो सिसका

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य ! एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर ?

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी, पार्टी जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

City News Uttar Pradesh

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डकैती’? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

ब्रेकिंग न्यूज़