30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग
उत्तर प्रदेश

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पंचायत बबेरू में भ्रष्टाचार का धमाल हो गया। चेयरमैन पुत्र ने नगर पंचायत का कबाड़ पड़ा लोहे का सामान बिना नीलामी प्रक्रिया पूरी किए कबाड़ी के हाथ बेच दिया। सभासदों को इसकी भनक लगी तो तहसील में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की।

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग
Gajab Baberu chairman’s son sold junk without auction: demand raised for filing report

सूचना पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ी के यहां से नगरपालिका का सरकारी लोहे का सामान बरामद किया है। तहसीलदार ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। कबाड़ी नें भी मजिस्ट्रेट को बयान देकर विक्रेता के विरुद्ध एफआई आर दर्ज कराने की मांग की है।

आपको बता दें की बबेरू नगर पंचायत में 14वें वित्त से कूड़ा दान ट्राली समेत अन्य सामान खरीदा गया था। पिछले दिनों रामलीला मैदान के सामने स्थित कबाड़ की दुकान पर नगर पंचायत का पुराना कूड़ा दान, ट्राली जिसका वजन करीब दो कुंटल 30 किलो, एक कूलर टंकी, एक टूटा पलंग भी था। कबाड़ी की दुकान में ग्यारह हजार में बेच दिया गया। कबाड़ दुकानदार रामदेव साहू का कहना है कि कबाड़ के साथ नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र अनूप यादव, ड्राइवर और कल्लू नाम का व्यक्ति भी आया था। उधर जब इस प्रकरण की जानकारी नगर पंचायत सदस्यों को हुई तो शिकायत तहसीलदार से कर दी।

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग
Gajab Baberu chairman’s son sold junk without auction: demand raised for filing report

सूचना मिलने पर दुकान पहुंचकर कबाड़ देखा तो ट्राली में 14वां वित्त लिखा मिला। बताया कि बिना नीलामी सामान बेचा गया है। इसकी वह जांच करा रहे हैं। बताया कि इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। कहां की जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उधर इस संबंध में कबाड़ी नें उप जिलाधिकारी को लिखित देकर पूरे वाकये का जिक्र किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पोस्टरों में अंकित किया जाए प्रकाशक का नाम: डीएम

City News Uttar Pradesh

प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

सरकार नें पल्ला झाड़ा : पेट्रोल पदार्थ जीएसटी दायरे में नहीं ! …

Banda : मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है परिवार नियोजन- विधायक …

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह मार्ग दुर्घटना में मौतों पर दुखी: व्यक्त की शोक संवेदना

ब्रेकिंग न्यूज़