29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में युवक ने सीने में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी शाहिद (33) दो साल से किराए का मकान लेकर शंकर बाजार, पुकारी गांव में रहता था। मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब घर में कुर्सी में बैठकर सीने में तमंचे से खुद को गोली मार ली।

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम
The laborer shot dead, had a dispute with his wife: took the suicide step

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई रमजान रहता है। गोली की आवाज सुनाई देने पर रमजान समेत पड़ोसी उसके घर की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटनास्थल पर लहूलुहान मृत पड़े शाहिद को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर करतल चौकी इंचार्ज रामरक्षा सिंह, कोतवाल अरविंद सिंह गौर पहुंचे। कुछ ही देर बाद सीओ नितिन कुमार, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम
The laborer shot dead, had a dispute with his wife: took the suicide step

उन्होंने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से घटना की जांच कराई। बड़े भाई रमजान ने बताया कि मृतका का उसकी पत्नी से छह साल से मुकदमा चल रहा है। समझौता भी हो गया था। पर पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

Banda : तिकड़म फेल : सीबीआई के शिकंजे आसानी से नहीं फंसी थी जेई राम भवन की पत्नी दुर्गावती !

City News Uttar Pradesh

बांदा में आश्चर्य भरा जादू : “ढूँढो रे साजना तालाब बन गये ताजमहल”

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह ने फिर जताई नौकरी की इच्छा: योगी सरकार का इनकार !

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई

दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़