City News Uttar Pradesh
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने से फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला 20 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Married woman dies under suspicious circumstances, brother accuses in-laws of murder

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरे पुरवा गांव निवासी उर्मिला (22) पत्नी अनिल यादव की शुक्रवार को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति अनिल ने बताया की पत्नी एक साल से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। घटना के दिन शाम को खाना बनाते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले जाता उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका के भाई राकेश यादव निवासी कबरापुरवा अंश गोडा, थाना भरतपुर, जिला चित्रकूट ने बताया शाम को अनिल के पड़ोसी ने फोन पर मौत की सूचना दी थी, कारण नहीं बताया था। मौके पर पहुंचा तो वह मृत मिली।

आरोप है कि बहन के गले में फंदे का निशान था। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे फंदा से लटका कर मार डाला है। बताया कि तीन वर्ष पहले बहन की शादी की थी। अनिल दहेज में बाइक की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करता था। इसकी जानकारी बहन ने कई बार दी। पुलिस उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपना बाल तोड़कर खाती थी ये महिला : सर्जरी कर पेट से निकाला 2 किलो बालों का गुच्छा

City News Uttar Pradesh

बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले रामराज्य आयेगा : बजट में दिखी स्पष्ट झलक

धन उगाही पर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

Mahoba : सनसनी: अधिवक्ता नें गोली मारकर की आत्म हत्या,ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ सोसाइड नोट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़