31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई
उत्तर प्रदेश

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी। मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ना था, लेकिन तकनीकी वजहों से ऐसा नहीं हो सका। इस वजह से मामले में बहस नहीं शुरू हो सकी। अब विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने बहस पर सुनवाई के लिए 20 मार्च तय की है।

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई
Awadhesh Rai murder case: Mafia Mukhtar Ansari could not appear online, now hearing on debate will start from 20

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में शुक्रवार से 31 वर्ष पहले अवधेश राय हत्याकांड में बहस शुरू होनी थी, लेकिन बांदा जेल में बंद मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी की ऑनलाइन पेशी नहीं हो सकी। अभियोजन यानी वादी और आरोपी पक्ष के अधिवक्ता बहस के लिए पूरी तैयारी से पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें लाैटना पड़ा। अभियोजन की तरफ से मुख्य गवाह पूर्व विधायक अजय राय सहित छह गवाहों का बयान दर्ज कराया गया था। बचाव पक्ष की तरफ से पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी समेत 6 गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है।


– 31 साल पहले घर के दरवाजे पर अवधेश राय की हुई थी हत्या

3 अगस्त 1991 की सुबह वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में चेतगंज थाने से चंद कदम दूर स्थित आवास के द्वार पर ही पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब मृत), भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी का दंगाइयों को अल्टीमेटम, दंगा करोगे तो छह पीढ़ियां भरेंगी हर्जाना …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: रायबरेली की जनता के साथ सोनिया गांधी ने किया है विश्वासघात !

City News Uttar Pradesh

स्कूलों को मान्यता देने में जमकर मनमानी : बेसिक शिक्षा निदेशक ने बांदा और चित्रकूट बीएसए से मांगा स्पष्टीकरण

डीएम आनंद की दूरदर्शिता काम आई और मिल गया जेल का बंदी …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : विभाजन की विभीषिका हमें याद दिलाती है देश के जख्म

ब्रेकिंग न्यूज़