City News Uttar Pradesh
"चेतक बांदा में फर्राटा", भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश
उत्तर प्रदेश

“चेतक बांदा में फर्राटा”, भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चेतक को अपनी रफ्तार से चित्रकूट मंडल का मान बढ़ाना था। रफ्तार औऱ उसकी चहुंओर उड़ान दिखाने की उम्मीद थी। जल्दी ही चेतक को लाने की शासकीय कवायदें तेजबताई गई थी जो फिलहाल निराशा के गर्त में है।

"चेतक बांदा में फर्राटा", भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश
“Chetak is running in Banda”, not ready to fill: the people of the district are disappointed

आपको बता दूँ कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए बस स्टेशनों से परिवहन निगम चेतक नाम से 25 नान स्टॉप बसें चलानें का निर्णय लिया था। सभी बसें सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर महानगरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए तेज गति से सड़कों पर दौड़ेनी थी। नए साल में मंडल को नई चेतक बसों का उपहार मिल जानें का आश्वासन दिया गया था।लेकिन दो माह हो रहें हैं आशा की उम्मीदों पर निराशा के बादल मंडरा रहे हैं।

"चेतक बांदा में फर्राटा", भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश
“Chetak is running in Banda”, not ready to fill: the people of the district are disappointed

क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर से शासन को 42 नई बसों का प्रस्ताव भेजा गया था । इनमें 25 चेतक बसें शामिल हैं,जो संबंधित रोडवेज बस अड्डा से गंतव्य तक नान स्टाप चलानें का प्रस्ताव था। यह चेतक बसें सिर्फ धार्मिक तीर्थ स्थलों और महानगरों के लिए चलेनी थी। न्यूनतम 40 किलो मीटर पर एक स्टाप की व्यवस्था निर्धारित थी। यदि कोई बड़ा शहर या कस्बा 40 किलो मीटर से पहले है, तो वहां ही स्टाप दिया जाना था। इस पर अगले स्टाप की दूरी बढ़ा दी जानी थी। विभाग ने इनके संचालन लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया था। महोबा, राठ, हमीरपुर से पांच-पांच और बांदा डिपों से दस चेतक बसें अयोध्या, बनारस, गोरखपुर, अजमेर, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूूट लिए चलेनीं थी, फिलहाल तमन्नायें दिल में ही घुटकर रह गई हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : 20 लाख आबादी, 3.33 लाख का टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

दादर वाया बांदा से बलिया एवं गोरखपुर के लिए ट्रेन का फिर शुरू हुआ संचालन

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मातृ पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण नजारा : कन्याओं को किया गया प्रसाद वितरण

Banda : कोचिंग सेंटरों ऩे कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को पटका !

बांदा : भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत, प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर करारा प्रहार।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़