City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- रेलवे की बल्ले बल्ले: बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में भाड़े पर बालू की ढुलान मिलने से रेलवे काफी खुश है। इसकी बानगी सोमवार को मंडल मुख्यालय में साफ नजर आई। बालू की मालगाड़ी रवाना होने से पहले रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर बाकायदा पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण कराया। स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि रेलवे की आमदनी बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग पर लगाम लगेगी। बुंदेलखंड में बालू की ढुलान अब तक ट्रकों से हो रही है। समूचे उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में भी यहां की बालू की ढुलान ट्रकों से की जा रही है। इधर, कोरोना में ट्रेनों के संचालन और भाड़े में आई कमी के बाद शायद अपने घाटे की भरपाई के लिए रेलवे भी बालू ढुलान में शामिल हो गया है।


पूर्व निर्णय के मुताबिक सोमवार को यहां रेलवे मालगोदाम के पास बालू की पहली ट्रेन रवाना की गई। इसे लेकर कई दिनों से रेलवे अधिकारी तैयारियों में जुटे थे। मालगाड़ी रवानगी से पहले प्लेटफार्म पर पुजारी से मंत्रोच्चारण आदि कराया गया। स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि पहली यह रैक मेसर्स बंगाली बाबू, आगरा के लिए भेजी जा रही है। ट्रेन में 21 रैक लगाए गए हैं। यह भरतपुर जाएगी। प्रबंधक ने कहा कि बालू ढुलान शुरू होने से रेलवे की आमदनी में वृद्धि होगी। भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी रेलवे रैक से बालू भेजने की योजना है। पूजा-पाठ और ट्रेन रवानगी के समय प्रबंधक सहित यातायात निरीक्षक पीके सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, मुख्य माल गोदाम पर्यवेक्षक सुरेश मिश्रा और लोडिंग टीम के लोग उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

त्योहार पर कैश के लिए तरसी जनता: बंद एटीएम ने ‘दीपावली’ की खुशियों पर लगाया ग्रहण

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी

City News Uttar Pradesh

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

विधायक विशंभर यादव का सरकार पर हमला : किसानों की जमीन ‘पूंजीपतियों’ को देने की साजिश !

City News Uttar Pradesh

यूपी : इंसानियत की अनुपम मिसाल है बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव …

Banda : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष, प्रदर्शन कर की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़