City News Uttar Pradesh
ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात
उत्तर प्रदेश

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शीतलहर व गलन खलनायक के रोल में है। इसकी क्रूरता का चरम यह है की कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को सोमवार को खिली धूप भी खास राहत नहीं दे पाई। मौसम साफ होने से दिनभर धूप खिली रही। हालांकि ठंड व गलन जुल्म ढाती रही। अधिकतम तापमान में भी उछाल आया।

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात
The cold has become an oppressor: even the sun could not defeat the villainy of Galan

लेकिन शाम होते ही फिर गलन का सितम बढ़ गया। हालत यह है की हाड़कंपाऊ ठंड जुल्मी बन सितम ढा रही है। सोमवार को कोहरे की धुंध अत्यंत घनी रही, लेकिन सुबह दस बजे धूप निकल आई। दोपहर को तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। जगह-जगह लोग धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही फिर गलन और ठंड बढ़ी तो अलाव का सहारा लेना पड़ा।

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात
The cold has become an oppressor: even the sun could not defeat the villainy of Galan

अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। यह 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। यह 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम जानकारों के मुताबिक पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो मौसम साफ हो गया। धुंध छंटने से कई दिनों से बादलों में दुबका सूरज निकला। धूप से राहत मिली। मौसम वैैज्ञानिक डा.दिनेश साह ने बताया कि धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत रहेगी। ठंड अभी और बढ़ेगी यह हवाओं के रुख पर निर्भर रहेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर विधान सभा का माहौल : भर दी “हुंकार”, “जय प्रकाश-तय प्रकाश” !

केन नदी में जाने वाला प्रदूषित पानी रोका जाएगा: डीएम दुर्गा नें दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में फैलेगी “मारबल शुगर किंग” की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

Banda- कार्यशाला: केंचुआ खाद उत्पादन किसानों के लिये मुफीद।

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह अनाथ बच्चों की जिंदगी में भरेंगे आनंद, कार्ययोजना शुरू ! …

प्रेस क्लब यूपी इकाई नें प्रभारी मंत्री मन्नू लाल को पत्रकार हितैषी सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़