City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन उद्यमियों के लिये “उदारमना रोल” में दिखीं। उनकी समस्याओं के निस्तारण के प्रभावी निर्देश दिये। डीएम दीपा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। डीएम नें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप
DM Deepa lit the lamp of hope among entrepreneurs for the promotion of industries

उन्होंने बैठक में उद्यमियों को नये उद्योगों को स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव मांगे। उत्पादों को बढावा देकर निर्यात नीति का भी लाभ लेने की सलाह दी। प्राप्त कहा कि जिले में उद्योगों की स्थापना हेतु उन्हें मूलभूत सुविधायें प्रदान करने के साथ बेहतर व्यवस्थायें प्रदान की जायेंगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों को स्थापित करने हेतु जो प्रस्ताव प्राप्त होंगे उन्हें आगे बढाने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर उन्हें सरकार की मंशानुरूप हर सम्भव सहायता दी जायेगी।

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप
DM Deepa lit the lamp of hope among entrepreneurs for the promotion of industries

जिलाधिकारी ने बैठक में निवेष मित्र पोर्टल पर उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में एकत्र मलवा व डस्ट को तत्काल प्रभाव से हटाये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में उद्यमियों को पानी की आपूर्ति की समस्या के निदान कराने हेतु अधिशाषी अभियंता जलनिगम से रिपोर्ट तलब की। पर्यटन नीति के अनुसार पर्यटन उद्योग को बढावा देने हेतु होटल, थीम पार्क, योगा सेन्टर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिये।

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप
DM Deepa lit the lamp of hope among entrepreneurs for the promotion of industries

डीएम ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण करने हेतु स्वतंत्र फीडर हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत को नये उपकेन्द्र के निर्माण हेतु स्टीमेट बनानें को कहा।

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप
DM Deepa lit the lamp of hope among entrepreneurs for the promotion of industries

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने, सुरक्षा व्यवस्था को दुरस्त कराये जाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को भी निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, सदस्य सचिव जिला उद्योग बन्धु क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशाषी अभियंता लोनिवि, जल निगम, विद्युत एवं विभिन्न उद्यमी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘शोक’ में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया ‘अनूठा उदाहरण’

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा: कारोबारी पति की जमकर की पिटाई

City News Uttar Pradesh

Banda : पांच अभियुक्तों को पुलिस ने असलहों और बाइक समेत दबोचा…

राज्य मंत्री प्रतिभा फंस गईं अधिकारियों के विद्वता जाल में : नहीं भांप पाई हकीकत ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़