24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान
उत्तर प्रदेश

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दबंग भूमाफियाओं नें बुलडोजर चला कर रास्ते का सार्वजनिक फाटक एवं मकान को ढहा दिया। गुंडई का जमकर तांडव किया गया। इससे इलाके में दहशत सी मच गई। पीड़ित नें उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुये तर्क संगत धाराओं में गंभीर कार्यवाई एवं पूर्व की स्थिति कायम रखने की मांग की है।

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान

दुस्साहस भरी दबंगई का यह मामला बबेरू कस्बे का है। कस्बे के कमसिन रोड पर पीड़ित पक्ष अशोक सोनी का मकान है।इसने एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है की कस्बे में दबंगों का कहर है। इसमे जनप्रतिनिधि ,शिक्षक भी हैं यह प्लाटिंग का काम करते है। शिकायती पत्र में बताया की हमारे मकान के बगल से दस लोगो को कालोनी में जानें का हमारा निजी रास्ता है। हम सबने सुरक्षा की दृष्टि से वहां फाटक लगवा दिया।

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान

लेकिन दबंग अरुण पटेल, रामकरण पटेल, मुफीद खान,रतिभान सिंह नें डील कर निजी फाटक जो सार्वजनिक तौर पर लगवाया था बुलडोजर से तोड़वा दिया गया। साथ ही उससे लगा मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लगभग छह लाख की क्षति पहुंचाई। यह सभी दबंग हमारी कालोनी से अपनी प्लाटिंग बिजनेस के लिये रास्ता दिये जानें की नाजायज कोशिश में हैं। इस दुस्साहसिक प्रयास से हमारे निजी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा है। उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कर पुनः फाटक लगवाये जानें तथा पूर्व की स्थिति बराकरार रखने की मांग की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सुरक्षा चाक-चौबंद : पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सदिंधों की हुई तलाशी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का सहायक अभियंता पर बड़ा एक्शन: जनता को परेशान करना पड़ा महंगा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल

City News Uttar Pradesh

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अभिनंदन ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें निभाई शिक्षक की भूमिका : काफी पकड़ी अनियमितता

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दूसरी शादी रचाने जा रहा था पति : पुलिस के साथ आ धमकी पहली पत्नी, फिर हुआ जोरदार हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़