City News Uttar Pradesh
लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दस लाख रुपये की मांग कर लड़के पक्ष ने मंगनी तोड़ दी। इससे आहत लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया। न्यायालय के आदेश पर मध्य प्रदेश सतना के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की गई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी व शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा के रहने वाले बलबीर सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराए वाद में बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई मध्य प्रदेश के सतना जिले के रेलवे कालोनी निवासी अभिषेक सिंह के साथ की थी।

लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

शादी में पांच लाख 51 हजार देना तय हुआ था। ढाई लाख रुपये नगद व ढाई लाख चेक से दिया था। धूमधाम से बेटी की सगाई की थी। सगाई में भी काफी लेन देन किया था। सगाई के बाद वर पक्ष ने फोन कर शादी में 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने सगाई तोड़ दी। न्यायालय के आदेश पर वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव: प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh Desk

हक़ की लड़ाई में ‘नई ताकत’: हिंसा से जूझती महिलाओं को अब मिलेगा ‘मुफ्त कानूनी सहारा’

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम में वीआईपियों का जमघट : आशीर्वाद के साथ छका भंडारा

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, सीमांचल और मिथिलांचल भाजपा को रोकने की तैयारी

अंधेरे में डूबे सपनों को नई रौशनी: शिक्षा से नहीं कटेगा “नाता”, संवेदना बनी सहारा

गुरुजी अब न डांटेंगे, न मारेंगे: शिक्षा विभाग सख़्त, उल्लंघन से नौकरी पर खतरा

ब्रेकिंग न्यूज़