City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर हो गई चोरी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिदवारी कस्बे में चोरों का आतंक लगाता जारी है। कस्बे में चोर बंद घर का ताला तोड़ सेवानिवृत्त फौजी के यहां से लाखों का माल समेट ले गए। पड़ोसियों ने टूटा ताला देखा तब घटना की जानकारी गृहस्वामी को मोबाइल पर दी। वह बेटे व बहू के पास हैदराबाद गए हुए हैं, जहां से बेंगलुरू जाना था।


कस्बे के बांदा-फतेहपुर-तिदवारी मार्ग पर रिटायर्ड फौजी सत्या गुप्ता रहते हैं। वह 18 दिसंबर को बेटे व बहू के पास हैदराबाद गए हुए हैं। सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तब पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसियों ने फोन कर गृहस्वामी को जानकारी दी। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे सतीश गुप्ता व बहू के पास हैदराबाद आए हैं, उन्हें बेंगलुरू जाना था। इसलिए वह हैदराबाद में ही रुक गए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ घुसे घर में पड़ोसियों के मुताबिक चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। लाखों रुपये के जेवरात व 15 हजार नकदी ले गए। सुबह गेट का ताला टूटा हुआ देखकर फोन कर जानकारी दी। सत्या ने बताया कि पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवरात के साथ लक्ष्मीजी के पैर, एक कीमती धातु का कछुआ और 15 हजार नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसआइ अजय दुबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी आदित्यनाथ अब 25 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री की दूसरी पारी की शपथ ! उप मुख्यमंत्रियों को लेकर फंसा पेंच ?

City News Uttar Pradesh

बाराती बनकर विधायक उमाशंकर सिंह पर ‘आयकर’ का छापा: करोड़ों की नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने थाना का किया औचक निरीक्षण,मची अफरा-तफरी …

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप की लगी चौपाल : बाढ़ राहत से सब को किया होशियार

गजब की खबर : वेलेंटाइन डे पर बुंदेलखंड के गुलाब से महकेंगे यूपी के जिले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़