- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें चेतावनी दी है कि पीएम एवं सीएम आवास योजना में बिल्कुल पारदर्शिता हो।लाभार्थियों का योजना में “आर्थिक शोषण करने वालो के खिलाफ शिकायत” मिलने पर “एफआईआर दर्ज करा कर वह जेल भेजवायेगें”।

जल शक्ति राज्य मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के लक्ष्य की दिशा में कार्य करते हुए आज अपनी विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी के विकासखण्ड जसपुरा में सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत आवासों के लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया व आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाभी भी वितरित की।

जलशक्ति राज्य मंत्री नें पीएम एवं सीएम के उस संकल्प को दोहराया कि कोई भी परिवार नहीं बचेगा जिसके पास खुद का घर न हो। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

राज्य मंत्री निषाद ने कार्यक्रम सभा में कहा कि “हमारे जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान” यह तीनों सुविधाएं “बहुत अहम” होती हैं। योजना का लाभ हर एक गरीब व पात्र व्यक्ति को दिया जाएगा। जिले का जो लक्ष्य निर्धारित है, उसकी शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित होगी। योजना में “भ्रष्टाचार कदापि बर्दाश्त” नहीं किया जायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
