- विनोद मिश्रा
बांदा। कच्चे आलू का टुकड़ा 2 साल के मासूम बच्चे के लिए काल बन गया। बच्चे ने सब्जी के लिए आलू काट रही मां के पास से एक आलू का टुकड़ा उठाया और उसे निगल लिया। जो उसके गले में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

– नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरैनी थाना क्षेत्र स्थित कबौली गांव के निवासी मुनीर की पत्नी अस्मीन बुधवार को सवेरे लगभग 8 बजे अपने घर में खाना बनाने से पहले सब्जी के लिए आलू छीलकर काट रही थी। उसके समीप में उनका 2 वर्षीय बेटा मुर्तुजा खेल रहा था। अचानक उसने सब्जी की थाली से आलू का टुकड़ा उठाया और उठाकर खा लिया। उसने कब आलू का टुकड़ा खा लिया, इस ओर उसकी मां का ध्यान नहीं गया।
जब कुछ देर बाद ही बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और बच्चा दर्द से कराहने लगा। तब सच्चाई पता चली। मां ने उसकी पीठ में थपकी देकर उसके गले में फंसे आलू को निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। इस बीच परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया। जिसे देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने दो बहनों के बीच में छोटा भाई था वह घर का इकलौता बेटा था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
