29.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग चेयरमैन नें किया निरीक्षण : संबंधित अधिकारियों की अटकी सांसें
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग चेयरमैन नें किया निरीक्षण : संबंधित अधिकारियों की अटकी सांसें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम.देवराज और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशाेर ने शनिवार की सुबह शहरी क्षेत्र में स्थापित सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिन के अंदर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी।

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने सुबह ही सब स्टेशनों की ओर रुख कर भूरागढ़, पीलीकोठी और तुलसी नगर विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर संबंधित को फटकार लगाई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। राजस्व बढ़ाने को लेकर कड़ी हिदायत दी।

बिजली विभाग चेयरमैन नें किया निरीक्षण : संबंधित अधिकारियों की अटकी सांसें
Electricity department chairman inspected: stuck breath of concerned officers

उन्होने मौजूदा समय में चल रहे समाधान सप्ताह में अधिक से अधिक वसूली और लाइन लास पर अंकुश लगाने को कहा। चेयरमैन ने सभी सब सटेशनों में लगे समाधान शिविर का भी निरीक्षण किया। लाेगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक समाधान सप्ताह का लाभ मिले। अफसरों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की हिदायत दी। कहा कि जनता को पर्याप्त विजली मिले और लाइन लास कम से कम हो।

हालांकि चेयरमैन के भ्रमण कार्यक्रम से विद्युत विभाग के अफसरों ने आम जनता को दूर रखा और किसी भी फरियादी को उनके आसपास भी नहीं फटकने दिया गया। समाधान सप्ताह शिविर में उन्होंने जनता की उपस्थित पर सवाल दागा तो अफसरों ने गोल मोल जवाब देकर टरका दिया। कुल मिलाकर चेयरमैन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अफसरों की सांसें अटकी रहीं।चेयरमैन के साथ दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर,मुख्य अभियंता बसंत कुमार झा, अधिक्षण अभियंता जेपीएन सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : बांदा जनपद में बनाये गये 831 मतदान केंद्र

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन

City News Uttar Pradesh

कचहरी में अधिवक्ता प्रचार खुशी में झूमे: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश बने आकर्षण

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी की हदे हुई : दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट आई युवती को छह युवकों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

ब्रेकिंग न्यूज़