City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ड्रग माफिया (Drug Mafia) के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश में ड्रग माफिया को पूरी तरह से नेस्तानाबूद करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस की ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर है। इस बाबत यूपी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रूट का अध्ययन किया है। इसी के आधार पर नेपाल सहित दूसरे प्रदेशों की सीमा पर चौकसी और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर
UP: Chief Minister Yogi gave instructions to uproot the drug mafia, now the police have a sharp eye on the international syndicate

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से चलाये जा रहे अभियान को एक सप्ताह के लिए आठ सितंबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही यूपी पुलिस ने ड्रग्स और अवैध शराब के खिलाफ बहुउद्देश्यीय योजना तैयार की है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर और अंतर राज्यीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब और हुक्का बार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक विशेष अभियान 24 से 31 अगस्त तक चलाया गया है।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर
UP: Chief Minister Yogi gave instructions to uproot the drug mafia, now the police have a sharp eye on the international syndicate

– यूपी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के रूट किए चिह्नित

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के रूट चिह्नित कर लिए हैं। हेरोइन, क्रूड की तस्करी म्यांमार, बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, आसाम से सड़क, जल मार्ग और रेलमार्ग से दीमापुर, गुवाहाटी, गया से उत्तर प्रदेश और एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में तस्करी होती है। यूपी पुलिस के अध्ययन में यह आया है कि गोल्डेन ट्रैंगिल रूट (अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान) से गुजरात, राजस्थान और पंजाब से उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में हेरोइन और क्रूड की तस्करी होती है।

– गांजा और अफीम की तस्करी निशाने पर

यूपी पुलिस ने गांजा और अफीम की तस्करी को भी निशाने पर लिया है। गांजा का उत्पादन उड़ीसा के भवानी पटना, नाल्को, सोनपुर, बरगढ़ की पहाड़ियों में होता है, जहां से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के रास्ते झांसी से पश्चिमी यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से सोनभद्र और प्रयागराज के रास्ते पूर्वी यूपी में गांजा की तस्करी होती है। ऐसे ही चरस की तस्करी नेपाल के बढ़नी, सोनौली और बीरगंज बार्डर से बिहार, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में होती है। अफीम की तस्करी झारखंड के पलामू, चतरा से पटना से वाराणसी से रेल और सड़क सडक मार्ग से बरेली, बदायूं, अलीगढ़ और एनसीआर में होती है।

– सात दिन में 1600 मुकदमे, 35 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक सप्ताह तक चले अभियान में 1649 मुकदमों में 1773 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और 2080 आरोपियों को चिह्नित किया है। साथ ही 26 करोड़ 71 लाख 22 हजार 355 रुपये की अवैध शराब, ड्रग्स और मादक पदार्थ बरामद किया है। गैंगेस्टर एक्ट में 261 आरोपियों के खिलाफ 82 मुकदमो में 34 करोड़ 77 लाख 14 हजार 176 रुपये की सम्पत्ति जब्त की है। इसके अलावा कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर 166 मामलों में सजा कराई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए, हर घर से दो हाथ का आह्वान …

डीएम दीपा नें बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी का आदेश , सौ दिनों में पूरा करें नहरों पर जर्जर पुल और पुलियों की मरम्मत का कार्य …

City News Uttar Pradesh

आचार संहिता लागू होते ही हटाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़