28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट
उत्तर प्रदेश

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में केन औऱ यमुना फिर उफान पर है। केन खतरे के निशान तक उछल रही है, वहीं यमुना भी चिल्ला घाट पर एक दिन की खामोशी के बाद फिर बढ़ने लगी है। दो दिन पूर्व जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी बरियार पुर बांध का औचक निरीक्षण कर चुके है।

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट
Cane boomed again, jumped again after Yamuna stopped: Administration alerted

मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से बांध उफना रहे हैं। हर घंटे करीब डेढ़ लाख क्यूसिक मीटर पानी केन नदीं में छोड़ा जा रहा है। इससे केन एक बार फिर उफनाने लगी है। सोमवार को केन का जल स्तर करीब चार मीटर ऊपर पहुंच गया था । खतरे के निशान से करीब पौने दो मीटर नीचे। वहीं यमुना नदी का जल स्तर भी एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दिन भर में इसमें करीब 63 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। दोनों नदियों में उफान से गांवों में फिर बाढ़ का खतरा मडराने लगा है।

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट
Cane boomed again, jumped again after Yamuna stopped: Administration alerted

मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से बांध व बीयर का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग गंगऊ और बरियारपुर बांध से पानी डिस्चार्ज कर रहा है। सोमवार से अचानक केन नदी एक बार फिर उफान की ओर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को शाम छह बजे यह 102.04 मीटर पर पहुंच गया है।

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट
Cane boomed again, jumped again after Yamuna stopped: Administration alerted

जबकि केन का खतरे का निशान 104 मीटर पर है। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है, उससे लगता है कि केन खतरे का निशान पार कर सकती है। वहीं यमुना नदी रविवार तक सिमटती रही, लेकिन सोमवार से एक बार फिर बढ़ने लगी है। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर इसमें पानी बढ़ रहा। उधर, चंद्रावल नदी में भी बाढ़ से कई गांवों का आवागमन लगभग बंद है। केन में जल स्तर बढ़ने से सिंधनकला व पैलानी डेरा के बीच तुर्री नाला के रपटा में सात फीट ऊपर पानी चल रहा है।

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट
Cane boomed again, jumped again after Yamuna stopped: Administration alerted

इससे करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। उधर, चंदवारा, सबादा, मड़ौली कला, खप्टिहाकला, पडो़हरा आदि गांव में भी बाढ़ को लेकर लोग आशंकित हैं। जो ग्रामीण नदी के निचले किनारों पर बसे हैं, वह आशियाना छोड़ रहे हैं। यहां बाढ़ से गांवों के बाहर बिजली के खंभे तक आधा डूब गए हैं। उधर, प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में स्थापित 24 बाढ़ चौकियों को भी सावधान रहने को कहा गया है। यहां लेखपालों और कर्मचारियों को लगाया गया है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की प्रतिज्ञा : 2023 तक हर परिवार के पास हो अपना आवास

खाकी पर दाग: ‘डिजिटल घूसकांड’ से हिला महकमा, कोतवाली प्रभारी ‘लाइन हाजिर’

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट

डीएम अनुराग “बेचैन”:सरकार की योजनायें शीघ्र जनता को दे “चैन”

City News Uttar Pradesh

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़