28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जिस केस में विधायकी गई, उसी में बरी हुए आजम खान : केस करने वाले उपचुनाव में रामपुर से ही बना भाजपा विधायक
उत्तर प्रदेश

यूपी : आजम खान ने योगी सरकार से की Z कैटेगरी सुरक्षा की मांग, बोले- मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान  ने यूपी सरकार से अपनी ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा की  सुरक्षा को वापस करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी परिवार को धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया जाना चाहिए। बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। इससे पहले साल 2017 में जब यूपी में बीजेपी की सरकार आई थी तो उनकी सुरक्षा को घटाकर ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई थी।

यूपी : आजम खान ने योगी सरकार से की Z कैटेगरी सुरक्षा की मांग, बोले- मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा
UP: Azam Khan demands Z category security from Yogi government, says – threat to my life and my family

आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे कई धमकिया मिली हैं. मेरे परिवार को भी कई धमकियां दी गई हैं। इसलिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करता हूं कि मेरी जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास वाई श्रेणी की सुरक्षा है जिसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। दरअसल, 2017 में योगी सरकार ने वीआईपी की सुरक्षा को लेकर कई बड़े फैसले लिए थे, जिसके तहत आजम खान समेत डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव की जेड श्रेणी की सुरक्षा को कम करके वाई श्रेणी कर दिया गया था।


आपको बता दें कि किस वीआईपी के किस श्रेणी की सुरक्षा मिलनी है इसका आंकलन खतरे को देखते हुए किया जाता है। खतरा होने पर सुरक्षा देना सरकार का काम होता है। जिस भी वीआईपी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है उसके साथ 22 सुरक्षाकर्मी और 5 एनएसजी कमांडो होते हैं जबकि वाई श्रेणी में 11 कर्मियों के साथ 2 कमांडो और एक्स श्रेणी में 5 या 2 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महंगाई डायन खाये जात है, जनता परेशान : विशंभर यादव …

City News Uttar Pradesh

संजय निषाद नें कसा तंज: कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए नहीं याद आते हैं पिछड़े

City News Uttar Pradesh

पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्वजन, राजफाश नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे

City News Uttar Pradesh

बांदा : नशे में युवक ने कनपटी में मारी गोली मारकर की आत्महत्या, दाहिनी आंख बाहर निकली …

City News Uttar Pradesh

शराब पार्टी के बाद हुआ झगड़ा, महिला ने युवक पर चाकू से किया हमला, लगाए गंभीर आरोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़