City News Uttar Pradesh
बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण
उत्तर प्रदेश

खुंखार बंदरों का बांदा में आतंक, दर्जनों लोगो को बनाया शिकार, जिम्मेदार अधिकारियों ने खड़े किए हांथ, बोले-खुद करें बचाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कटखने बंदरों ने बांदा के पिपरगवां गांव में मंगलवार सुबह तीन बच्चों समेत सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि लोग स्वयं बंदरों से बचाव करें। वह भी तब, जब हाल ही में बंदरों के झुंड द्वारा बरेली में छत पर टहल रहे पिता की गोद से बच्चे को छीनकर हवा में उछाल देने से मौत की घटना हो चुकी है।

बांदा में खुंखार बंदरों का आतंक, सात लोगो को बनाया शिकार, जिम्मेदार अधिकारियों ने खड़े किए हांथ, बोले-खुद करें बचाव
Terror of ferocious monkeys in Banda, seven people made victims, responsible officers raised their hands, said – defend yourself

पिपरगवां गांव में 10 जुलाई को भटक कर कहीं से कटखना बंदर आ गया है। वह हर रोज चार से छह लोगों को काटकर घायल कर रहा है। लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। मंगलवार सुबह चार वर्षीय कौशल, नौ वर्षीय राजू, 12 वर्षीय दीपू, 45 वर्षीय सियापति, 38 वर्षीय देवरती, 50 वर्षीय शिवकुमार व 63 वर्षीय बद्री प्रसाद को बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा, पिपरगवां गांव में ऐसे समय बंदर आया, जब रेंजर का तबादला हो गया है। नए रेंजर के पदभार संभालने तक ग्रामीण इंतजार करें। कस्बावासी स्वयं सतर्क रहें और बच्चों को खुली छत पर अकेले न रहने दें।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: भाजपा में होगा बड़ा बदलाव ! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले भूपेंद्र चौधरी, पार्टी के खेमे से आई बड़ी जानकारी

City News Uttar Pradesh

UP COVID-19 Update : उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में 23333 नए संक्रमित; 296 संक्रमितों की मौत ….

बांदा में करो योग रहो निरोग की 21 जून को रहेगी पुलिस लाईन सहित अवस्थी पार्क में धूम

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk

ट्रैक्टर से गिरकर गोशाला के वृद्ध कर्मी की मौत, मवेशियों को खिलाने गए थे पुआल …

City News Uttar Pradesh

बीस वर्ष बाद आया फैसला, कोर्ट ने मारपीट में पिता-पुत्र पर लगाया जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़