City News Uttar Pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस - वे, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ निरीक्षण के दौरान बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस – वे

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जुलाई को एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर इसे देश को समर्पित करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस - वे, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
CM Yogi said, Expressway will become a strong dimension of development of Bundelkhand – they will be inaugurated by Prime Minister Modi on July 16

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सभी कार्य जोड़ दिए जाएं तो इसकी दूरी 300 किमी बनती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद बुंदेलखंड के प्रत्येक जनपद से दिल्ली की दूरी कम होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। डिफेंस प्रोडक्शन कोरिडोर प्रधानमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना है। उसके दो महत्वपूर्ण रोड झांसी और चित्रकूट दोनों बुंदेलखंड में पड़ते हैं। इस कार्यक्रम को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस - वे, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
CM Yogi said, Expressway will become a strong dimension of development of Bundelkhand – they will be inaugurated by Prime Minister Modi on July 16

यह एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड के विकास की आधारशिला बनेगी। विकास के अभियान के साथ-साथ देश की राजधानी से जोड़ने, दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस से जोड़कर बुंदेलखंड की यात्रा को और भी आसान बनाने का काम होगा। उदघाटन कार्यक्रम बहुत भव्य हो और दिव्य हो इस उद्देश्य से आज उन्होंने निरीक्षण किया है। अधिकारियों के साथ बैठक की है और संगठन के लोगों के साथ चर्चा की। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जो यहां का एक सपना था उस सपने को साकार करने के लिए हर बुंदेलखंडवासी उतावला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस - वे, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
CM Yogi said, Expressway will become a strong dimension of development of Bundelkhand – they will be inaugurated by Prime Minister Modi on July 16

– एक घंटे से ज्यादा समय तक रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकार्पण कार्यक्रम के तैयारी में किसी भी तरह की कमी न रह पाए। अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन व इटावा से होकर निकला है। इसके शुरू होने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बुंदेलखंड प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव का फूंका बिगुल: राजेश दीक्षित ने तेज किया अभियान

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन डेंगू नियंत्रण के लिये दिये सख्त निर्देश : प्रतिदिन कार्य की रिपोर्ट तलब

City News Uttar Pradesh

खुलासा : लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की सर्दी ने इंसानों के साथ बेजुबानों की बढ़ाई मुश्किलें

भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान : कामयाबी के लिये संजय नें डाला टाप गेयर

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़