- विनोद मिश्रा
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के भुईयारानी में आज सोमवार को बाँदा अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसहयोग से बन रही पुलिस चौकी का भूमि पूजन किया।

थाना क्षेत्र के पिपरोदर तथा कानाखेड़ा के बीच में स्थित भुईयारानी में क्षेत्रवासियों के द्वारा आपसी चंदे से बन रही पुलिस चौकी के भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डे ने पहुँच कर चौकी के भवन की नींव की खुदाई करके पहली ईट रखी।

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों के सहयोग की भी प्रशंसा किया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ सदर के अलावा पैलानी थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति, खप्टिहा कलाँ चैकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी, पिपरोदर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर गुप्ता, कानाखेड़ा ग्राम प्रधान विन्देश्वरी सहित क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
