26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभाग की ओर से हरसंभव कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में अब टीबी रोगी के संपर्क में रहले वाले परिवार के लोगों को भी टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दी जाएगी। अगले माह से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है।


– पहले पांच साल से कम बच्चों को देते थे क्रीमो प्रोफाइल एक्सेस थेरेपी

टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु से होता है। इसके दो प्रकार हैं। पहला, पल्मोनरी टीबी, दूसरा एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी। पल्मोनरी टीबी में फेफड़े संक्रमित होते हैं। इसकी फैलने की आशंका रहती है। एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी में फेफड़ों के बजाय शरीर के अन्य अंगों पर असर होता है। यह संक्रामक नहीं होती है। पल्मोनरी टीबी रोगियों के संपर्क में आए लोगों को टीपीटी दी जाएगी। इसके तहत क्षय रोगी के परिवार के लोगों को छह महीने तक क्षय रोग की प्रतिरोधी दवाएं मौजूद परिवार के सदस्यों के आयु के हिसाब से दी जाएगी।

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी
TPT will play an important role in TB free India: Preparing to start this facility next month

जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप कुमार बताते हैं कि यदि किसी आदमी को फेफड़े की टीबी है तो वह कम से कम 15 व्यक्तियों को टीबी फैलाता है। इसलिए मरीजों के परिवार के लोगों के ऊपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे पहले पांच वर्ष से कम आयु तक के सक्रिय टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीजों को क्रीम प्रोफाइल एक्सेस थेरेपी दी जाती थी लेकिन अब टीबी मरीज के प्रत्येक संपर्क वाले व्यक्ति को स्क्रीनिंग उपरांत टीपीटी दी जाएगी। जनपद में 1616 मरीजों का उपचार चल रहा है।

– लक्षण दिखें तो कराएं टीबी जांच

जिला कार्यक्रम सन्वयक ने बताया कि थकान, बुखार, तीन या उससे ज्यादा हफ्तों से खांसी, खांसी में खून आना, खांसते या सांस लेते हुए सीने में दर्द होना, अचानक वजन घटना, ठंड लगना, सोते हुए पसीना आना, भूख का कम होना इत्यादि लक्षण दिखें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीबी की जांच जरूर करवाएं। रिपोर्ट पाजीटिव आने पर इलाज में बिल्कुल लापरवाही न करें।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

City News Uttar Pradesh

डीएम के औचक निरीक्षण में बच्चे नहीं सुना पाए राष्ट्रगान, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित, स्कूली बच्चों के साथ डीएम ने किया भोजन

City News Uttar Pradesh

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़