26.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच
उत्तर प्रदेश

मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मनरेगा केजमकर गाइड लाईन की अनदेखी हैं। खेतों का समतलीकरण मजदूरों के बजाय ट्रैक्टरों से कराने पर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।मामला नरैनी ब्लॉक क्षेत्र के संग्रामपुर गांव का हैं। यहां रमेश के खेत में एक लाख 69 हजार रुपये से समतलीकरण का इस्टीमेट बनाया गया था।

मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच
Ignoring of guide line in MNREGA: work stopped on complaint and investigation will be done

ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर 5 जून को सूपादार दो ट्रैक्टर लगाकर समतलीकरण शुरू करा दिया। यह देख गांव के बाबूलाल, सरवन, कौशल किशोर, बुद्धविलास आदि ने डीएम, सीडीओ, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी से फोन कर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि समतलीकरण के काम में मजदूरों को नहीं लगाया गया है। इस काम के फर्जी मस्टररोल भरकर ऑनलाइन कर दिए गए थे। जबकि यहां किसी मजदूर से काम नहीं लिया जा रहा।

मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच
Ignoring of guide line in MNREGA: work stopped on complaint and investigation will be done

खंड विकास अधिकारी/एई लघु सिंचाई प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। काम और भुगतान रुकवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 22 मई तक मस्टर रोल भरकर मनरेगा मजदूरों का 34 हजार रुपये लगभग ऑनलाइन मजदूरी भरी गई थी। इसकी भी जांच की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश के सीजन में जहर दंश का कहर : दो सौ के लगभग चपेट में आये, कई की मौतें !

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : क्रिसमस व नए साल के जश्न पर बरती जाए सख्ती

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बांदा : जिला अस्पताल में बेड न मिलने पर हंगामा, तीमारदारों ने अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को कोसा …

ट्रामा सेंटर में अव्यवस्था : मरीज के पलंग के नीचे घूमता रहा कुत्ता, जांच के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़