25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहन के घर में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कालेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजन वृद्ध का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी भांजे की सूचना पर पुलिस मुक्तिधाम पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जमीन को लेकर भांजे ने आरोप लगाया है।


कमासिन कस्बे के ग्राम तिलौसा के 75 वर्षीय राम प्रसाद काफी समय से देहात कोतवाली के कुलकुम्हारी गांव में अपनी बहन के घर रहे रहे थे। शनिवार शाम घर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसमें बड़े भांजे राजबली व अन्य स्वजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। स्वजन के मेडिकल कालेज ले जाने पर वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे स्वजन उनका शव लेकर घर लौट गए।

बाद में स्वजन रविवार सुबह गांव के मुक्तिधाम में वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच दिवंगत के छोटे भांजे लाल बुआ ने आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार से पहले शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भांजे ने बताया कि मामा रामप्रसाद अविवाहित थे। करीब डेढ़ माह से वह उनके साथ रहते रहे हैं। इसमें करीब एक सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे। कोतवाली निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

News : मिशन मोदी अगेन पीएम की दो दिवसीय कार्यशाल:बंगाल में भाजपा का परचम फहराने की हुंकार

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने लगाई सीसी सड़कों के लोकार्पण की झड़ी: विकास की रफ्तार हुई तेज

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या : एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार

ब्रेकिंग न्यूज़