City News Uttar Pradesh
प्रशासन का चला बुलडोजर : ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त
उत्तर प्रदेश

प्रशासन का चला बुलडोजर : ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील प्रशासन ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों को सबक सिखा रहा है। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार बुल्डोजर लेकर पहुंच गए। खलिहान और सार्वजनिक जमीन से अतिक्रमण हटाया। दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी।

प्रशासन का चला बुलडोजर : ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त
Administration run bulldozer: freed the land of village society from illegal occupation

जसपुरा ग्राम प्रधान और सचिव ने कई बार कब्जा हटाने के लिए संबंधित ग्रामीणों को नोटिस दी, लेकिन कब्जा धारक खलिहान खाली नहीं कर रहे थे, बल्कि विवाद कर रहे थे। जिला प्रशासन ने सभी अवैध कब्जाधारियों को जमीन खाली करने की नोटिस दी। फिर भी जमीन खाली नही की गई। सोमवार को उपजिलाधिकारी पैलानी सुरभि शर्मा व तहसीलदार तिमराज सिंह मशीन के साथ नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल समेत भारी पुलिस बल को साथ लेकर जसपुरा कस्बा पहुंचे। ग्राम पंचायत की ज़मीन को खाली करा लिया।

उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने बताया कि जसपुरा कस्बे में छह अवैध घरों को गिराया गया है। साथ ही अवैध कब्जाधारकों को दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। सुरभि शर्मा ने जसपुरा के तालाबों के पास अवैध करने वालों को तथा गड़रिया चौराहे के पास ग्राम समाज की भूमि में बनी दुकानों को भी दो दिन के अंदर खाली करने की नोटिस दिया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

Banda : रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा नें आठ वर्षीय भतीजी से किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में डकैतों ने एएसपी पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो और आरोपित गिरफ्तार, सुनार की दुकान से चोरी की गई तिजोरी भी बरामद

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा

City News Uttar Pradesh

शासन की ओर टिकुर-टिकुर : कैसे होंगे स्कूल कूल- कूल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़