चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बरदहा बांध का निरीक्षण करने पहुंचे और हालत देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वह शुक्रवार की देर रात चित्रकूट के धारकुंडी आश्रम पहुंचे और सुुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परमहंस महाराज का आशीर्वाद लिया।

मानिकपुर विकास खंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से मुलाकात की। प्रधानों ने जलशक्ति मंत्री को पाठा की पेयजल समस्या बताई। इसपर उन्होंने भरोसा दिया कि जलजीवन मिशन योजना के तहत जल्द पेयजल का संकट दूर होगा। इसके बाद वह मानिकपुर के बरदहा बांध पहुंचे, यहां की हालत देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांध के मरम्मतीकरण के निर्देश दिए।

इससे पहले आश्रम में वह सुबह गौशाला गए और गायों को गुड़ व चना खिलाया। गौशाला की व्यवस्थाएं देखीं। आश्रम के रामायणी महाराज, संजय महाराज व बुटानी बाबा से मुलाकात की और प्रकृति का आनंद लिया। यहां से उनका काफिला जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। वह पत्रकारों में सम्मेलन के शामिल होने के बाद जल शक्ति मिशन के तहत कराए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं से साथ भी मुलाकात करेंगे और शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
