City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
उत्तर प्रदेश

तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपनी ननिहाल में रह रहा युवक तालाब नहाने गए की कपड़े घुलते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। रिश्ते के भतीजे ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबते बचा। दमकल कर्मियों व पुलिस की मदद से गोताखारों ने ढाई घंटे बाद शव को पानी से बाहर निकाला है।

बांदा में तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Teenager who went to bathe on the pond in Banda died by drowning in water, body found after two and a half hours

गिरवां कस्बे के महुआ गांव निवासी रामसनेही का 17 वर्षीय पुत्र इंद्रप्रकाश उर्फ छोटू सप्ताह भर पहले नानी की तबियत ठीक न होने से उन्हें देखने मामा शम्मु वर्मा के घर देहात कोतवाली के गुरेह गांव गया था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने रिश्ते के भतीजे आनंदबाबू के साथ गांव के संजय मार्ग स्थित सागर तालाब नहाने गया था। जहां कपड़े धुलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे डूबते देखकर रिश्ते का भतीजा बचाने के लिए तालाब में कूदा। जिसमें वह भी डूबने लगा। किसी तरह भतीजा तो तैरकर बाहर निकल आया। लेकिन इंद्रप्रकाश तैरना न जाने से गहरे पानी में समा गया।

बांदा में तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Teenager who went to bathe on the pond in Banda died by drowning in water, body found after two and a half hours

भतीजे की सूचना पर स्वजन व ग्रामीणों की तालाब के बाहर भीड़ लग गई। गांव के एक साथ कई लोग उसे बचाने के लिए पानी में कूदे। काफी देर तक खोजबीन चलती रही। लेकिन वह नहीं मिला। इससे दमकल कर्मियों व गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों व गांव के लोगों ने उसे दमकल कर्मिंयों के कांटे की मदद से बाहर निकाला।

बांदा में तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Teenager who went to bathe on the pond in Banda died by drowning in water, body found after two and a half hours

शव देखकर स्वजन बेहाल हो गए। ममेरे भाई घनश्याम ने बताया कि वह कक्षा आठवीं का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां ममता समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामसनेही कृषि कार्य करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने गमगीन स्वजन को ढांढस बंधाया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद, केन खतरे से नीचे

ट्रैफिक का ‘तांडव’ : केवटरा चौराहा बना ‘जाम’ का जंजाल, सिस्टम की ‘नाकामी’ से ‘जनता त्रस्त’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी कस्बा में 15 अक्टूबर से रामलीला: प्रसिद्ध कलाकारों का होगा समागम

रालोद के सदस्यता अभियान में सपा एवं बसपा को लगा तेज झटका

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

गजब : एंबुलेंस बनी रोडवेज बस, नर्स बस में सवार महिलाएं बनीं, प्रसव करा पहुंचाया गया अस्पताल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़